Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के समर्थन में 12 जुलाई को मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस
New Delhi: Congress leaders Rahul Gandhi and KC Venugopal after a meeting on Rajasthan polls, at AICC office in New Delhi, Thursday, July 6, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI07_06_2023_000118B)
Rahul Gandhi Defamation Case Updates today: गुजरात हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस याचिका पर अपना फैसला सुनाया जिसमें उन्होंने मोदी उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध किया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने सजा पर रोक के लिए राहुल गांधी की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया. मामले को लेकर हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…
राहुल गांधी के समर्थन में 12 जुलाई को मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने ‘‘मोदी उपनाम’’ वाली टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका गुजरात हाई कोर्ट द्वारा खारिज किये जाने के मद्देनजर उनके प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए आगामी 12 जुलाई को सभी राज्यों में मौन सत्याग्रह करने का फैसला किया है.
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी बांधकर निकाला पैदल मार्च
मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका को गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा खारिज करने के फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को उनके समर्थन में तथा भाजपा के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लम्बे समय से किये जा रहे षडयंत्रों के विरोध में काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया.
खुद को कानून से ऊपर समझते हैं राहुल- प्रधान
गुजरात उच्च न्यायालय की ओर से मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका खारिज करने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी खुदको कानून से ऊपर मानते हैं. आप गलती भी करो और फिर सीनाजोरी भी करो. आपको लगता है कि आप बड़े परिवार के लोग हो, आप कुछ भी कर सकते हैं लेकिन अदालत इसकी मंजूरी नहीं देती है.
“केंद्र राहुल गांधी को निशाना बना रहा है”, मानहानि मामले में झटका के बाद बोले टीम उद्धव ठाकरे
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले पर संजय राउत ने कहा, केंद्र राहुल गांधी को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, ”अजित पवार के कारण उन्होंने (शिंदे गुट) शिवसेना छोड़ दी और अब उन्होंने फिर से गठबंधन बनाया है. एकनाथ शिंदे और उनके 40 चोर अब कह रहे हैं कि सरकार मजबूत हो गई है और वे दोस्त हैं, सब दिखावा है”
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए