'बीजेपी के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं...', बोले राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से शुरू
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Jan 2024 5:54 PM
राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गये जहां पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. जिसे आप मणिपुर कहते थे, वो अब रहा ही नहीं. उन्होंने दावा किया कि देश के प्रधानमंत्री आज तक यहां लोगों के आंसू पोंछने, हाथ पकड़ने नहीं आए. शायद भाजपा, आरएसएस के लिए मणिपुर देश का हिस्सा नहीं है.
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी शुक्रवार को मणिपुर से शुरू हो गई है. यात्रा शुरू करने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश भारी अन्याय का सामना कर रहा है, इसलिये भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने यात्रा की शुरुआत के मौके पर यह भी कहा कि एक ऐसे भविष्य का दृष्टिकोण पेश करना है, जो सद्भावना, समान भागीदारी वाला और भाईचारे से भरा हो. राहुल गांधी ने कहा कि 2004 से राजनीति में हूं. पहली बार हिंदुस्तान के एक प्रदेश गया जहां पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. जिसे आप मणिपुर कहते थे, वो अब रहा ही नहीं. उन्होंने दावा किया कि देश के प्रधानमंत्री आज तक यहां लोगों के आंसू पोंछने, हाथ पकड़ने नहीं आए. शायद भाजपा, आरएसएस के लिए मणिपुर देश का हिस्सा नहीं है. 29 जून के बाद, मणिपुर अब मणिपुर नहीं रहा, यह बंटवारा हो गया और हर तरफ नफरत फैल गई, लाखों लोगों का नुकसान हुआ. लोगों ने अपनी आंखों के सामने अपनों को खोया. और अब तक भारत के पीएम आपके आंसू पोंछने और आपका हाथ थामने नहीं आए. ये शर्मनाक बात है .शायद पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है.
#WATCH | Thoubal, Manipur: Congress MP Rahul Gandhi says, " I'm in politics since 2004 and for the first time I visited a place in India where the entire infrastructure of governance has collapsed. After 29th June, Manipur wasn't Manipur anymore, it got divided and hatred was… pic.twitter.com/mp2aJg43DE
— ANI (@ANI) January 14, 2024
मणिपुर से ही शुरू होनी चाहिए यात्रा- राहुल गांधी
यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सवाल उठा था कि यात्रा शुरू कहां से होनी चाहिए? राहुल ने कहा कि इसपर उन्होंने साफ कर दिया था कि यात्रा मणिपुर से ही शुरू होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में जो हुआ, वो भाजपा, आरएसएस की नफरत की राजनीति का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि देश में एकाधिकार कायम किया जा रहा है और बड़े पैमाने पर कारोबार बंद हो गए हैं तथा भयंकर बेरोजगारी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भारत भारी अन्याय का सामना कर रहा है और इसलिए यह यात्रा जरूरी है.
#WATCH | Thoubal, Manipur: Congress MP Rahul Gandhi says, " …Manipur is a symbol of BJP's politics, Manipur is a symbol of BJP and RSS's hatred. Manipur is a symbol of BJP's viewpoint and ideology…" pic.twitter.com/YFIbuPcwOX
— ANI (@ANI) January 14, 2024
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आपने वह खो दिया है जिसे आपने महत्व दिया है, लेकिन हम जिसे आपने महत्व दिया है उसे एक बार फिर से ढूंढेंगे और इसे आपके पास वापस लाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि हम मणिपुर के लोगों के दर्द को समझते हैं. हम आपके दुख, हानि और दुख को समझते हैं. हम आपसे वादा करते हैं कि हम वह सब वापस लाएंगे जिसे आपने महत्व दिया है, हम वह सद्भाव, शांति, स्नेह वापस लाएंगे जिसके लिए यह राज्य हमेशा से जाना जाता है.
#WATCH | Thoubal, Manipur: Congress MP Rahul Gandhi says, " You (people) have lost what you have valued but we will find what you have valued once again and bring it back to you. We understand the pain the people of Manipur have been through. We understand the hurt, the loss and… pic.twitter.com/RQ0d1OZ5Pe
— ANI (@ANI) January 14, 2024
देश में चल रहा है तानाशाही रवैया- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में तानाशाही रवैया चल रहा है. बीजेपी लोकतंत्र को खत्म कर रही है.भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले खरगे ने यह दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर वोट मांगने आए थे, लेकिन राज्य के लोग जब हिंसा के कारण मुश्किल में आए, तो वह नजर नहीं आए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के जरिये ऊंची उड़ान का हौसला बनाया है. खरगे ने कहा कि राहुल गांधी चार सिद्धांतों न्याय, स्वतन्त्रता, समता और बंधुता के लिए लड़ रहे हैं. खरगे ने कहा कि पीएम मोदी वोट मांगने के लिए मणिपुर आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में होते हैं तो वह अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं. भाषा इनपुट से साभार
#WATCH | Thoubal, Manipur: Congress chief Mallikarjun Kharge says, " PM Modi comes to Manipur to ask for votes but when the people of Manipur are in trouble he doesn't show his face 'wo samandar ke upar sair karta firta hai aur baithe jagah jap karte rehte hein Ram Ram'. Mukh… pic.twitter.com/9NA4iQ7PF9
— ANI (@ANI) January 14, 2024
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










