Punjab Municipal Election Results 2021 Live Updates: पंजाब नगर निकाय चुनाव में चली कांग्रेस की लहर, BJP-SAD को भारी नुकसान
Punjab Municipal Election Results 2021 Live Updates: पंजाब में रविवार को हुए स्थानीय निकाय (Local Body Elections) चुनावों के लिए मतगणना शुरु हो चुकी है. रविवार को हुए चुनावों में कुछ स्थानों पर झड़पों की घटनाओं के बीच 117 नगर निकायों के लिए 71% से अधिक मतदान दर्ज किया गया था. मंगलवार को पाटन और समाना नगर परिषद के तीन बूथों में मतदान हुआ. दो बूथों पर फिर से मतदान का आदेश देने के बाद मोहाली नगर निगम के लिए मतगणना गुरुवार को स्थगित कर दी गई. नागरिक चुनावों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में थे, जिन्होंने सभी प्रमुख दलों, विशेष रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) हैं. पिछले साल केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर पूर्व के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जाने के बाद एसएडी और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा. पंजाब निकाय चुनाों के मतगणना की अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ…
53 साल बाद बठिंडा में होगा कांग्रेस का मेयर
बठिंडा में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है. कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. यहां पर 53 साल बाद कांग्रेस ने यह करिश्मा किया है. जब बठिंडा में कांग्रेस पार्टी का मेयर होगा. इससे पहले यहां पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था.
पठानकोट में कांग्रेस ने मारी बाजी
पठानकोट नगर निगम में कांग्रेस अब तक 30 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं बीजेपी को यहां पर मात्र 9 सीटों पर ही बढ़त मिली. वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है. फिरोजपुर की मद्दकी नगर पंचायत में कांग्रेस पांच सीटों पर कब्जा करने में सफल रही वहीं अकाली दल को 8 सीटों पर जीत मिली.
संंगरूर जिले में भी कांग्रेस का जलवा, 49 सीट जीती
पंजाब के संगरूर जिले के पांच वार्ड अमरगढ़, लोंगवाल, सुनाम, अहमदगढ़ और धूरी के नतीजे आ गये हैं. स्थानों से कांग्रेस ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है. शिरोमणी आक���ली दल को छह सीटें मिली है. चार सीटों पर आप विजयी हुई है, जबकि 15 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. बीजेपी यहां भी अपना खाता नहीं खोल पायी.
कपूरथला में कांग्रेस की बंपर जीत
कपूरथला निगम के लिए 50 वार्ड में से 49 सीटों के नतीजे आ गये हैं. कांग्रेस ने यहां पर बंपर जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने को यहां पर 43 वार्ड में जीत हासिल हुई है. वहीं, अकाली दल को तीन सीटों पर जीत मिली है. जबकि बीजेपी और आप यहां पर खाता भी नहीं खोल पायी है.
गुरुदासपुर में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले
गुरुदासपुर में भी तेजी से निकाय चुनाव के नजीते आ रहे हैं. यहां पर कुल 29 वार्ड हैं, जिनमें से अभी तक 15 पर कांग्रेस पार्टी जीत गई है. जबकि अन्य किसी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है.
बरनाला निगम का रिजल्ट
पंजाब के बरनाला नगर निगम के वार्ड नंबर दो और तीन पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. जबकि वार्ड संख्या एक पर अकाली दल समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. वहीं वार्ड संख्या 4 कांग्रेस के हिस्से आयी और पांच पर अकाली दल ने कब्जा जमाया. वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस और वार्ड 7 पर अकाली दल समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए