Coldriff Cough Syrup: पंजाब में भी नहीं बिकेगा ‘जानलेवा’ कोल्ड्रिफ कफ सिरप, मान सरकार ने लगाया बैन

Updated:
विज्ञापन
Coldriff Cough Syrup

Coldriff Cough Syrup: बिक्री पर पंजाब सरकार ने लगाया बैन

Coldriff Cough Syrup: पंजाब सरकार ने मध्य प्रदेश में कथित तौर पर कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत के बाद ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री, वितरण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. कोल्ड्रिफ कफ सिरप की लैब टेस्ट में इसमें डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की 46.28 फीसदी की खतरनाक मात्रा पाई गई. इस घातक रसायन का असर लीवर, किडनी और नर्वस सिस्टम पर पड़ता है.

विज्ञापन

Coldriff Cough Syrup:  मध्य प्रदेश में कथित तौर पर ‘जानलेवा’ कफ सिरप से हुई 14 बच्चों की मौत के बाद पंजाब सरकार ने भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री, वितरण और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. पंजाब की भगवंत मान सरकार ने तत्काल प्रभाव से कफ सिरप पर बैन लगाया है. पंजाब सरकार के खाद्य एवं औषध प्रशासन ने सोमवार को अपने आदेश में कहा ‘‘कार्यालय के संज्ञान में आया है कि सरकारी विश्लेषक, औषध परीक्षण प्रयोगशाला और एफडीए, मध्य प्रदेश द्वारा ‘कोल्ड्रिफ’ सिरप को ‘मानक गुणवत्ता का नहीं’ (Not of Standard Quality) घोषित किया गया है.’’

कफ सिरप में पाई गई डाइएथिलीन ग्लाइकॉल

कोल्ड्रिफ कफ सिरप की लैब टेस्ट में इसमें डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की 46.28% w/v की खतरनाक मात्रा पाई गई. इस घातक रसायन का असर लीवर, किडनी और नर्वस सिस्टम पर पड़ता है. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले एक महीने में गुर्दों के काम करना बंद करने के कारण बच्चों की मौत की खबरें आईं हैं. इसके बाद पंजाब सरकार ने भी कफ सिरप पर एक्शन लिया है.  सरकारी आदेश में कहा गया है कि सभी खुदरा विक्रेता, वितरक, पंजाब में पंजीकृत चिकित्सक, अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा संस्थान सभी उक्त उत्पाद की खरीद, बिक्री या उपयोग नहीं करेंगे. सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा कि अगर राज्य में इस दवा का कोई भंडार उपलब्ध है, तो इसकी जानकारी एफडीए को तत्काल दी जाए.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola