Punjab Election 2022: सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह के समर्थन में कांग्रेस, कहा - परिवार सबसे जरूरी

Sanaur: Former Punjab chief minister and Punjab Lok Congress Chief Capt. Amarinder Singh with his advisor Bharat Inder Singh Chahal during an election rally, for upcoming Punjab Assembly elections, in Sanaur, Thursday, Feb. 10, 2022. (PTI Photo)(PTI02_10_2022_000135B)
Punjab Election 2022: अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले अमरिंदर सिंह अपना राजनीतिक संगठन पंजाब लोक कांग्रेस बनाकर पटियाला शहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
Punjab Election 2022 : पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार करने में जुटी हुई है, लेकिन कांग्रेस सांसद प्रनीत कौर ने लगातार चुनाव प्रचार से दूरी बनाई हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रनीत कौर पटियाला में चुनाव प्रचार से दूर रहती हैं. उनका कहना है कि “परिवार सबसे महत्वपूर्ण है और सभी चीजों से ऊपर है”.
Also Read: Punjab Elections 2022 में AAP ने झोंकी ताकत, अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी भी करेंगी प्रचार
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले अमरिंदर सिंह अपना राजनीतिक संगठन पंजाब लोक कांग्रेस बनाकर पटियाला शहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. कुछ दिन पहले पटियाला शहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु शर्मा ने पटियाला से सांसद प्रनीत कौर को पार्टी के लिए प्रचार करने या इस्तीफा देने को कहा था.
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से दूरी बनाए रखने के सवाल पर प्रनीत कौर ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ हूं. मेरे लिए परिवार सब से ऊपर है. कांग्रेस ने पिछले साल नवंबर में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी कथित “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए स्पष्टीकरण मांगा था. इसके बारे में पूछे जाने पर प्रनीत कौर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में केवल अखबारों और सोशल मीडिया पर पढ़ा है.
आपको बता दें कि पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना था. कांग्रेस शासित इस राज्य में अब 14 फरवरी को चुनाव नहीं होंगे. चुनाव आयोग ने कहा है कि पंजाब में 14 फरवरी 2022 की बजाय अब 20 फरवरी 2022 को मतदान कराये जायेंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सबसे पहले पंजाब में चुनाव की तारीख बदलने की गुजारिश चुनाव आयोग से की थी. गौर हो कि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.
भाषा इनपुट के साथ
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




