ePaper

Punjab Election 2022: 'कांग्रेस ने मेरे साथ धोखेबाजी की', पार्टी के बड़े नेता ने कह दी ये बात

Updated at : 02 Feb 2022 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Punjab Election 2022: 'कांग्रेस ने मेरे साथ धोखेबाजी की', पार्टी के बड़े नेता ने कह दी ये बात

Punjab Election 2022: कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता मोहिंदर सिंह कायपी टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कायपी ने दावा किया कि पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आदमपुर सीट पर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जाएगा.

विज्ञापन

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता मोहिंदर सिंह कायपी ने आरोप लगाया है कि जालंधर के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने का आश्वासन देने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं देकर उनकी पार्टी ने उनके साथ धोखेबाजी की है. कांग्रेस ने 15 जनवरी को सुखविंदर कोटली को आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था.

कायपी टिकट नहीं मिलने से नाराज

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता मोहिंदर सिंह कायपी टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कायपी ने दावा किया कि पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आदमपुर सीट पर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा जाएगा. उन्होंने दावा किया कि उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया कि मंगलवार को उन्हें कांग्रेस का अधिकृत पत्र सौंपा जाएगा ताकि वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएं. आश्वासन मिलने पर वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जालंधर में निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंच गये.

पार्टी ने मेरे साथ धोखेबाजी की

कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता मोहिंदर सिंह कायपी ने आगे दावा किया कि पार्टी ने आखिरी घड़ी में सुखविंदर कोटली को अधिकृत पत्र दे दिया. पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी ने मेरे साथ धोखेबाजी की. वह मुझे नकार रही है. उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही भावी कदम के बारे में फैसला करेंगे.

Also Read: Punjab Election 2022: नवांशहर से बसपा के टिकट पर हुसैनपुर का नामांकन ‘फर्जी’
20 फरवरी को मतदान

यहां चर्चा कर दें कि 20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी. अभी पंजाब में कांग्रेस की सरकार है. इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है. भाजपा भी पूरे प्रयास में है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के साथ वह सूबे में सरकार बना ले.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola