Arvind Kejriwal: ‘कट्टर अपराधियों की तरह अरविंद केजरीवाल से किया जा रहा व्यवहार’, तिहाड़ में मुलाकात के बाद बोले भगवंत मान

Updated:
विज्ञापन
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann

Arvind Kejriwal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने गंभीर आरोप लगाए और कहा, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ तिहाड़ जेल में एक कट्टर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में AAP संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, यह देखकर बहुत दुख हुआ कि उनके साथ कट्टर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. उन्हें वैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं, जो एक अपराधी को दिया जाता है. उन्होंने पूछा, उनकी गलती क्या है? उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है मानो आपने देश के सबसे बड़े आतंकवादियों में से एक को पकड़ लिया हो. पीएम मोदी क्या चाहते हैं?

अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार

भगवंत मान ने कहा, अरविंद केजरीवाल जो ‘कट्टर ईमानदार’ हैं, जिन्होंने पारदर्शिता की राजनीति शुरू की और बीजेपी की राजनीति खत्म की, उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है. जब मैंने पूछा कि वो कैसे हैं? तो उन्होंने कहा कि मेरे बारे में भूल जाओ, मुझे बताओ कि पंजाब में चीजें कैसे चल रही हैं? क्योंकि हम ‘काम’ की राजनीति करते हैं.

जेल में भी अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोगों की चिंता

भगवंत मान के साथ मुलाकात के दौरान मौजूद आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों की चिंता है और वह लगातार पूछ रहे हैं कि उन्हें सब्सिडी मिल रही है या नहीं. पाठक ने कहा, जेल के अंदर रहते हुए भी उन्हें दिल्ली के लोगों की चिंता है. उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते से वह मुद्दों पर चर्चा के लिए दो मंत्रियों को बुलाएंगे. उन्होंने पार्टी विधायकों से भी लोगों के बीच जाने को कहा है.

मुलाकात जंगले के जरिए हुई दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के बीच बातचीत

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात ‘मुलाकात जंगले’ के माध्यम से हुयी और उनके बीच कांच की एक दीवार लगी थी. यह देखते हुए कि मान को जेड प्लस सुरक्षा मिली है, तिहाड़ जेल के बाहर स्थानीय पुलिस तैनात करके सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई थी.

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को किया था गिरफ्तार

गौरलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. कोर्ट में पेशी के बाद केजरीवाल का न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गइ्र. ईडी ने केजरीवाल पर दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की पूरी साजिश में शामिल होने, नीति का मसौदा तैयार करने और लागू करने, दलालों को लाभ पहुंचाने और अंततः अनुसूचित अपराध से उत्पन्न आय के कुछ हिस्से का उपयोग करने का आरोप लगाया है.

Also Read: अरविंद केजरीवाल को अभी रहना होगा तिहाड़ में, न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी

Also Read: AAP नेता आतिशी ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, हाईकोर्ट जाने की बात कही

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola