Public Holiday: 10 अप्रैल को बैंक, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद, जानें क्या है कारण

Public Holiday 10th April
Public Holiday: 10 अप्रैल को देशभर में सभी सरकारी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे. अगर बैंक से जुड़े काम आपके बाकी रह गए हैं, तो फिर झटपट पूरा कर लें, क्योंकि 10 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जरूरी काम लटक सकता है. परेशानी से बचना है, तो आप अपना काम पहले ही पूरा कर लें. आपके मन में ये सवाल चल रहा होगा कि आखिरी 10 अप्रैल को क्या है, जिस वजह से सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की गई है. परेशान होने की जरूरत नहीं है, यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी.
Public Holiday: 10 अप्रैल को देशभर में महावीर जयन्ती मनाई जाएगी. इसको लेकर सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंकों में छुट्टी की घोषणा की गई है. इस दिन सारे ऑफिस बंद रहेंगे. अगर जरूरी काम है, तो आप झटपट पहले ही उसे पूरा कर लें.
10 अप्रैल को देश के किन-किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक
10 अप्रैल को देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई की छुट्टी लिस्ट के अनुसार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची में सभी बैंक में छुट्टी रहेगी.
अप्रैल महीने में छुट्टियों की भरमार
अप्रैल महीने में सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेज, बैंकों में जमकर छुट्टियां रहती हैं. इस महीने में कई राज्यों में स्थानिय पर्व-त्योहार भी मनाए जाते हैं, जिसको लेकर स्थानिय स्तर पर छुट्टियों की घोषणा की जाती है. जैसे झारखंड में सरहुल पर्व को लेकर सरकार ने दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की थी. इस महीने कई पर्व त्योहार हैं, कुछ तो खत्म हो चुके हैं और कुछ आने बाकी हैं.
बाबू जगजीवन राम की जयंती – 5 अप्रैल , समाप्त हो गया.
महावीर जयन्ती – 10 अप्रैल
डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/विशु/बिजू/बुइसू महोत्सव/महाविशुव संक्रांति/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चेइराओबा – 14 अप्रैल
बंगाली नववर्ष दिवस/हिमाचल दिवस/बोहाग बिहू – 15 अप्रैल
बोहाग बिहू – 16 अप्रैल
गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल
गरिया पूजा – 21 अप्रैल
भगवान श्रीपरशुराम जयन्ती – 29 अप्रैल
बसव जयंती/अक्षय तृतीया – 30 अप्रैल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










