राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना, पहली बार इस देश में दूतावास खोलेगा भारत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Aug 2024 10:02 AM
Droupadi Murmu
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते यात्रा पर रवाना हो गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 से 10 अगस्त तक इन तीनों देशों की यात्रा पर रहेंगी.
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से विदेश यात्रा पर हैं. 5 से 10 अगस्त के बीच वो फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते के दौरे पर रहेंगी. उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रपति के दौरे से भारत के साथ इन देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे. कई मायनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है. राष्ट्रपति के दौरा का मकसद इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है. इसके साथ ही दौरे का मकसद पीएम मोदी के एक्ट ईस्ट पॉलिसी को भी धार देना है. राष्ट्रपति रविवार देर शाम फिजी के लिए रवाना हुईं.
फिजी में पहली बार भारतीय राष्ट्रपति का स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल (6 और 7 अगस्त) को फिजी के दौरे पर रहेंगी. फिजी के राष्ट्रपति रातु विलियाम मैवालीली कटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने भारत के राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया था. अपन दो दिनों के दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के राजनायिकों के साथ कई मुद्दों पर बात करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी की संसद को भी संबोधित करेंगी. अपने दौरे में राष्ट्रपति फिजी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी. उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रपति के इस दौरे से दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूती मिलेगी.
फिजी दौरे की खास बातें
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर फिजी का दौरा कर रही है.
- फिजी प्रशांत क्षेत्र में भारत का विशेष भागीदार है.
- भारत फिजी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो गए हैं.
- राष्ट्रपति मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति और PM के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगीं.
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी संसद को भी संबोधित करेंगी
न्यूजीलैंड में शिक्षा और सामुदायिक संबंधों पर जोर
फिजी दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 से 9 अगस्त तक न्यूजीलैंड की यात्रा पर रहेंगी. अपने न्यूजीलैंड दौरे में राष्ट्रपति मुर्मू गवर्नर जनरल सिंडी किरो और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू अपने दौरे में एक शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी. वो भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी मुलाकात करेंगी. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से भारत और न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी. रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे.
तिमोर-लेस्ते में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली यात्रा
भारत के किसी भी राष्ट्रपति ने अब तक तिमोर-लेस्ते की यात्रा नहीं की है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार यहां की यात्रा कर रही है. इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है की नयी दिल्ली जल्द ही यहां एक दूतावास स्थापित करेगा. इससे दोनों देशों के रिश्ते आपस में और मजबूत होंगे. सबसे खास बात की लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर-लेस्ते की राजधानी का नाम दिली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के आमंत्रण पर 10 अगस्त को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ तिमोर-लेस्ते का दौरा करेंगी.
दौरे की खास बातें
- किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली तिमोर-लेस्ते की यात्रा है.
- भारत जल्द ही तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिली में अपनी दूतावास खोलेगा.
- वहीं तिमोर-लेस्ते भी नई दिल्ली में अपना दूतावास खोलने की घोषणा की है.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल सितंबर में इसकी घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










