…जब ट्रक ने प्रणब मुखर्जी की कार को मारी थी जोरदार टक्कर, सिर में आयी थी चोट, 2007 की दुर्घटना के बारे में पढ़ें

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Aug 2020 11:46 AM

विज्ञापन

Pranab Mukherjee health updates : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर हैं. इसी बीच उनके निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर चल रही है. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने एक बयान में कहा, प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है. आज सुबह तक उनके स्वास्थ में कोई बदलाव नहीं आया. वो अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर हैं. इसी बीच उनके निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर चल रही है. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने एक बयान में कहा, प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है. आज सुबह तक उनके स्वास्थ में कोई बदलाव नहीं आया. वो अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.

इसी बीच 13 साल पहले एक कार दुर्घटना के बाद उनका इलाज करने वाले पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के एक डॉक्टर ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि बेइंतहा दर्द के बावजूद वह बहुत शांत और सौम्य मरीज थे. पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ और कृशनगर में एक नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर बासुदेव मंडल सात अप्रैल, 2007 की रात को याद करते हैं कि उस दिन मुर्शिदाबाद जिले से कोलकाता लौटते हुए नदिया जिले में नकाशीपाड़ा में मुखर्जी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. एक ट्रक ने तत्कालीन वित्त मंत्री मुखर्जी की कार को टक्कर मार दी और उनके सिर में चोट आयी.

उन्होंने बताया कि पहले उन्हें एक स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए और उन्हें कृशनगर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया. मंडल ने बताया, लेकिन अस्पताल में सीटी स्कैन या एक्स-रे की सुविधा नहीं थी. मुझे जिला प्रशासन से फोन आया और उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां करें रखें, मुखर्जी को मेरे नर्सिंग होम लाया जा रहा है.

आगे मंडल ने बताया, मुखर्जी को एसएसकेएम, कोलकाता के कुछ बेहतरीन डॉक्टरों की निगरानी में मेरे नर्सिंग होम लाया गया. हालांकि, मुखर्जी को दर्द था, लेकिन वह बहुत शांत और सौम्य रहे. वह बहुत विनम्र थे. हमने जांच की और पता चला कि, कोई अंदरुनी चोट नहीं है. बाद में उसी रात उन्हें कोलकाता ले जाया गया. मंडल का कहना है कि राष्ट्रपति बनने के बाद भी वह ‘‘मुझे नहीं भूले…

Also Read: pranab Mukherjee health updates : प्रणब मुखर्जी के निधन की अफवाह, हालत में आज सुबह तक कोई सुधार नहीं

कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि : आपको बता दें कि मुखर्जी (84) को सोमवार को यहां सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मस्तिष्क की सर्जरी से पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उन्हें देख रहे डॉक्टरों ने कहा कि मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति की हालत बिगड़ गई और उनकी स्थिति में सुधार का कोई लक्षण नहीं दिखा है.

Posted BY : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola