Maharashtra Politics: शिवसेना-बीजेपी भविष्य में एक साथ लड़ेंगी चुनाव, एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Jun 2023 4:00 PM
Shiv Sena-BJP contest elections एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा की सत्ता साझेदार है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह भी बताया कि उन्होंने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ऐलान कि शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भविष्य में नगर निकाय चुनाव समेत सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी.
शिंदे बीजेपी को बताया सत्ता साझेदार
एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा की सत्ता साझेदार है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह भी बताया कि उन्होंने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. शिंदे ने शाह से हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, बैठक के दौरान यह तय हुआ कि शिवसेना और भाजपा (लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय समेत) सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी. हम चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीत हासिल करेंगे.
शिंदे ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
एकनाथ शिंदे और फडणवीस रविवार शाम दिल्ली गए थे, जहां उनकी शाह से मुलाकात हुई थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह से मुलाकात के दौरान कृषि और सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि राज्य में लंबित कई परियोजनाओं पर अब काम शुरू हो चुका है और वे पूरी होने वाली हैं. शिंदे ने ट्वीट में कहा, हमें विभिन्न परियोजनाओं के लिए हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन मिला है. हमने सहकारिता क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शाह से मुलाकात की.
Also Read: एकनाथ शिंदे के बेटे के नाम पर जमीन पर थूका? संजय राउत की हरकत से महाराष्ट्र में घमासान
2019 में उद्धव के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए था : विनोद तावड़े
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा है कि महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को शिवसेना के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए था, क्योंकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी गठबंधन में दूसरी भूमिका निभाने की बात कभी नहीं पचा सकी. 2019 में अविभाजित शिवसेना और भाजपा ने मिलकर 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल किया था, लेकिन उद्धव ने भाजपा पर वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल बराबर रूप से साझा नहीं करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से अपना दशकों पुराना गठबंधन तोड़ लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










