PM-SHRI को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, 14597 स्कूल होंगे अपग्रेड, जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-श्री योजना की घोषणा शिक्षक दिवस के दिन ही कर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि पीएम-श्री योजना के तहत देशभर के 14597 स्कूलों का कायाकल्प होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली कैबिनेट ने PM-SHRI योजना को मंजूरी दे दी है. जिसके अनुसार देशभर के 14000 से अधिक स्कूलों को मॉडल बनाया जाएगा. साथ ही उसे अपग्रेड किया जाएगा. कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की.
पीएम-श्री योजना में क्या होगा खास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-श्री योजना की घोषणा शिक्षक दिवस के दिन ही कर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि पीएम-श्री योजना के तहत देशभर के 14597 स्कूलों का कायाकल्प होगा. प्रधानमंत्री ने कहा था कि पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा और इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. पीएम मोदी ने बताया था कि ये सभी मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना समाहित होगी. पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तन लाने वाला और समग्र तरीका होगा तथा इनमें खोज उन्मुख और सीखने को केंद्र में रखकर शिक्षा प्रदान करने के तरीके पर जोर रहेगा.
The Union Cabinet has approved the launch of a new scheme for setting up PM-SHRI schools. Over 14,000 schools incl Kendriya Vidyalayas and Navodaya Vidyalayas will be strengthened to emerge as PM-SHRI schools: Minister of Education, Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/i77BsFMNfE
— ANI (@ANI) September 7, 2022
सभी ब्लॉक में होंगे दो पीएम-श्री मॉडल स्कूल
केंद्रीय कैबिनेट के बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि देश के सभी ब्लॉकों में पीएम-श्री योजना के तहत दो मॉडल स्कूल होंगे. जो नयी शिक्षा नीति के अनुसार काम करेंगे.
पीएम-श्री योजना में क्या होगा खास
-
पीएम-श्री योजना के तहत देशभर के 14597 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा. जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, साइंस लैब, आधुनिक लाइब्रेरी होगी. आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल के मैदान होंगे.
-
इस योजना के अनुसार स्कूलों की नयी बिल्डिंग बनाने के वजाय पूराने का ही कायाकल्प किया जाएगा.
-
स्कूलों का चयन राज्य सरकारों से वार्ता करके तय किया जाएगा. प्रतिस्पर्धा के माध्यम से चयन किया जाएगा. जिसके लिए 60 से अधिक मानक रखे गये हैं. जिसमें स्कूल की पक्की बिल्डिंग होनी चाहिए. छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए, पयजल की व्यवस्था होनी चाहिए. खेल का मैदान होना चाहिए.
-
पीएम-श्री योजना के तहत पांच साल के लिए प्रत्येक मॉडल स्कूल को 2 करोड़ रुपये दिये जाएंगे. केंद्र से जो पैसा दिया जाएगा, सीधे स्कूल को जाएगा.
14597 स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भी शामिल
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि पीएम-श्री योजना के तहत देशभर के सभी नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय भी आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










