Modi Ka Parivar: पीएम मोदी ने अपने 'परिवार वालों' से सोशल मीडिया पर की ये खास अपील

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jun 2024 7:18 PM

विज्ञापन

PM Modi

Modi Ka Parivar: लोकसभा चुनाव में एनडीए की धमाकेदार जीत के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं. पीएम पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने समर्थकों से खास अपील कर दी है.

विज्ञापन

Modi Ka Parivar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट डाला और अपने समर्थकों से खास अपील कर दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्रोपर्टी से ‘मोदी का परिवार’ हटाने का अनुरोध किया.

‘मोदी का परिवार’ से मिली ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, चुनाव प्रचार के दौरान पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा, इससे मुझे बहुत ताकत मिली. भारत के लोगों ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है, और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है.

सोशल मीडिया प्रॉपर्टी से हटा दें ‘मोदी का परिवार’

हम सभी एक परिवार हैं, यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा और अनुरोध करूंगा कि अब आप अपने सोशल मीडिया प्रॉपर्टी से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें. पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट है.

काम में जुटी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार, नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

परिवर्तन और निरंतरता का संकेत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भारत की नयी सरकार ने मंगलवार को काम शुरू कर दिया. कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री कार्यभार संभालने के लिए अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचे. मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जाने के एक दिन बाद कई मंत्रियों ने सुबह ही कार्यभार संभाला और अहम फाइलों पर हस्ताक्षर किये. कुछ लोगों ने प्रार्थना के साथ कार्यभार संभाला तो कुछ ने समर्थकों की नारेबाजी के साथ. एनडीए 3.0 ने चुनाव परिणामों के एक सप्ताह बाद ‘कार्यभार संभाला’ जिसमें गठबंधन को 293 सीटों के साथ बहुमत मिला, जो 272 के बहुमत के आंकड़े से अधिक था. भाजपा को हालांकि 240 सीटें मिलीं.

Also Read: Odisha New Chief Minister: मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नये मुख्यमंत्री, बीजेपी ने फिर चौंकाया

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola