जी-20 शिखर सम्मेलन में देश का नाम लेते समय ‘भारत’ शब्द का पीएम मोदी ने किया इस्तेमाल, पढ़ें भाषण की खास बातें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Sep 2023 11:46 AM

विज्ञापन

New Delhi: A live telecast of Prime Minister Modi's address at the G20 Summit 2023 shown at the International Media Centre, at Bharat Mandapam in New Delhi, Saturday, Sept. 9, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI09_09_2023_000113A)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध ने दुनिया में विश्वास की कमी को गहरा कर दिया है और भारत पूरी दुनिया से इसे एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने की अपील करता है. उन्होंने ‘भारत मंडपम’ में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कहा कि 21वीं सदी दुनिया को नयी दिशा देने का समय है.

विज्ञापन
undefined

नौ और दस सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दुनिया के दिग्गज नेता जुट चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को हुई. पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश का नाम लेते समय ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया. पढ़ें पीएम मोदी ने स्वागत भाषण में क्या कहा…

undefined

प्रधानमंत्री मोदी ने अफ्रीकी देश में आए भीषण भूकंप का जिक्र करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी दुनिया मोरक्को के साथ है, हम हर संभव मदद करने को तैयार हैं.

undefined

जी20 शिखर सम्मेलन के स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद दुनिया विश्वास की कमी से जूझ रही है तथा युद्ध ने इसे और गहरा कर दिया है.

undefined

पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जब सदियों पुरानी समस्याएं जवाब मांग रही हैं, हमें मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की जरूरत है.

undefined

प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की अवधारणा दुनिया का मार्गदर्शन कर सकती है.

undefined

पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम कोविड-19 को हरा सकते हैं, तो हम युद्ध के कारण पैदा हुई विश्वास की कमी को भी दूर कर सकते हैं.

undefined

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत में लोगों का जी20 बन गया है, 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. भारत जी20 के अध्यक्ष के रूप में पूरी दुनिया से विश्वास की कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने की अपील करता है.

undefined

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि वैश्विक भलाई के लिए हम सब साथ मिलकर चलें. उन्होंने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर, दोनों जगह समावेश का प्रतीक बन गई है.

undefined

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखता है, मुझे विश्वास है कि सभी सदस्य इस प्रस्ताव से सहमत होंगे.

undefined

प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा कि मैं आप सभी के समर्थन से अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola