मिमिक्री से दुखी PM Modi ने धनखड़ को किया फोन, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- '20 साल से सह रहा हूं अपमान'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Dec 2023 11:17 AM
विपक्षी सांसदों की ओर से किये गये उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा है कि वह भी बीते 20 सालों से इस तरह का अपमान झेल रहे हैं. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी.
विपक्षी सांसदों की ओर से किये गये उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. घटना को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर यह बात कही है. धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने फोन कर इस घृणित घटना को लेकर दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि वह भी बीते 20 सालों से इस तरह का अपमान झेल रहे हैं. उपराष्ट्रपति ने कहा कि बीस साल से अपमान और गिना जा रहा है, लेकिन तथ्य यह है कि यह भारत के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ हो सकता है और वह भी संसद में यह दुर्भाग्यपूर्ण है.
कुछ लोगों की हरकतें मुझे रोक नहीं पाएंगी- धनखड़
अपनी ट्वीट में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रधान मंत्री, कुछ लोगों की हरकतें मुझे रोक नहीं पाएंगी. अपना कर्तव्य निभा रहा हूं और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों को कायम रख रहा हूं. उन्होंने लिखा कि मैं अपने दिल की गहराई से उन मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध हूं. कोई भी अपमान मुझे अपना रास्ता नहीं बदलने देगा.
Received a telephone call from the Prime Minister, Shri @narendramodi Ji. He expressed great pain over the abject theatrics of some Honourable MPs and that too in the sacred Parliament complex yesterday. He told me that he has been at the receiving end of such insults for twenty…
— Vice-President of India (@VPIndia) December 20, 2023
टीएमसी सांसद ने की थी मिमिक्री
गौरतलब है कि संसद के शीत सत्र में सदन की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर विपक्ष के सांसद लोकसभा और राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा कर रहे थे. जिसके कारण 141 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया. इसी को लेकर विपक्षी सांसद कल यानी मंगलवार को सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी. उन्होंने उनकी मिमिक्री की. कल्याण बनर्जी की मिमिक्री से उपराष्ट्रपति समेत सत्ता पक्ष के नेता काफी नाराज हुए. उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस घटना को घृणित और शर्मनाक बताया.
Also Read: मल्लिकार्जुन खरगे बने विपक्ष के ‘पीएम फेस’ तो बीजेपी को कितना होगा नुकसान? जानें विस्तार से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










