PM MOdi In Adampur: त्रिशूल और बाज, पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस में पहनी खास कैप, PAK को दिया कड़ा संदेश

Updated:
विज्ञापन

PM Narendra Modi AFS Adampur

PM MOdi In Adampur: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की सुबह पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे. वहां वायु सेना के उन जवानों से बातचीत की जो पाकिस्तान के साथ हाल में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान कार्रवाई में शामिल थे. पीएम मोदी ने सेना के जवानों को संबोधित किया. जब प्रधानमंत्री मोदी संबोधित कर रहे थे, उस समय उन्होंने खास कैप पहन रखी थी. यह कैप कोई साधारण नहीं, बल्कि भारतीय सेना की शौर्य और पाकिस्तान की तबाही का मैसेज देता है.

विज्ञापन

PM MOdi In Adampur: आदमपुर एयरबेस में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना का हौसला बढ़ाया. पीएम मोदी ने कहा, आपके पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान एक खास कैप पहन रखी थी. उस कैप में त्रिशूल और बाज बना हुआ दिख रहा है. यह वेस्टर्न एयर कमांड की टोपी है. जो सैन्य प्रतीक, भारतीय सेना की रक्षा शक्ति, वीरता का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने जो सैन्य टोपी पहनी, पाकिस्तान के लिए है खास मैसेज

पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस में सेना के जवानों से मुलाकात के दौरान जो कैप पहनी वो पाकिस्तान को खास मैसेज है. यह कैप भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान बड़ी भूमिका निभाने वाली पश्चिमी वायु कमान की ताकत का प्रतीक है. यह वही कमांड है, जिसने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई. अपनी सीमा में रहते हुए पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया.

वेस्टर्न एयर कमांड क्या है?

वेस्टर्न एयर कमांड (Western Air Command – WAC) भारतीय वायु सेना का एक महत्वपूर्ण कमांड है. इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है. यह भारतीय वायु सेना का सबसे महत्वपूर्ण कमांड है. इसमें 16 एयरबेस शामिल हैं. इसका प्रमुख काम भारत की हवाई रक्षा करना है. जिसमें जम्मू और कश्मीर से लेकर राजस्थान तक का क्षेत्र आता है. साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं. वेस्टर्न एयर कमांड का मुख्य उद्देश्य भारत की पश्चिमी सीमाओं, खासकर पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर मजबूती बनाए रखना और रणनीतिक ऑपरेशनों को अंजाम देना है.

जवानों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट

आदमपुर एयरबेस में भारतीय जवानों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था. सशस्त्र बल हमारे देश के लिए जो भी करते हैं, उसके लिए भारत उनका सदा आभारी रहेगा.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola