ePaper

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 'देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता',पीएम मोदी ने कही ये बात

Updated at : 14 Aug 2021 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 'देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता',पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त का दिन 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

विज्ञापन

Partition Horrors Remembrance Day : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जान देने वालों वीरों को याद किया. इस पावन मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, जिसमें कहा कि , “देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी. उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है.

#PartitionHorrorsRemembranceDay का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी.”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 14 अगस्त का दिन ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है. ये बात पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही है. पीएम मोदी ने इसकी वजह भी बतायी है. उनका कहना है कि इस दिन नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा था. उनकी बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने का फैसला किया गया है.

पीएम मोदी के #PartitionHorrorsRemembranceDay को इंटरनेट पर मिला समर्थन

#PartitionHorrorsRemembranceDay की इस पहल पर पीएम मोदी को इंटनरेट पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. बड़ी संख्या में यूजर्स पीएम की हां में हां मिलाते हुए लिख रहे हैं, ‘एकदम सही मोदी जी, देश का बंटवारा हुआ हो, लाखों लोग मारे गए हों, इस दिन सिर्फ आजादी कैसे मनें जहां लोगो का खून बहा हो. एक यूजर ने लिखा, देश इस बंटावरे को नहीं भुला सकता, हमें इस दंश को याद रखना होगा. जय हिन्द.

ये है इतिहास

देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है. यही वह दिन था जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया. इस विभाजन में न केवल भारतीय उप-महाद्वीप के दो टुकड़े किए गए, बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया, जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना.

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola