PM Modi in Vadodara : रोड शो के बाद पीएम मोदी और पेड्रो सांचेज ने किया TATA एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Oct 2024 10:19 AM

विज्ञापन

PM Modi in Vadodara : पीएम मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष सांचेज ने सी-295 विमानों के निर्माण के लिए ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड’ का उद्घाटन सोमवार को किया. इससे पहले दोनों नेताओं ने रोड शो किया.

विज्ञापन

PM Modi in Vadodara : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष सांचेज ने वडोदरा में सी-295 विमानों के निर्माण के लिए ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड’ का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि C-295 एयरक्राफ्ट की ये फैक्ट्री नए भारत के नए वर्क कल्चर को दिखाती है. टाटा-एयरबस निर्माण फैक्टरी से भारत-स्पेन के संबंध मजबूत होंगे. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड परिसर में पहले विमान का निर्माण 2026 में किया जाएगा.

इससे पहले वडोदरा में पीएम मोदी और पेड्रो सांचेज ने रोड शो किया जिसका वीडियो सामने आया. वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क के किनारे स्वागत में लोग खड़े हैं जिसका हाथ हिलाकर अभिवादन पीएम मोदी कर रहे हैं. रोड शो के दौरान दोनों नेता बातचीत भी करते नजर आए. प्रधानमंत्री को हाथ हिलाता देख पेड्रो सांचेज भी हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन करते दिखे. टाटा संयंत्र तक रोड शो के दौरान रास्ते में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिले.

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन सरकार के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में C-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. C-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान हैं, जिनमें से 16 स्पेन से एयरबस द्वारा सीधे डिलीवर किए जा रहे हैं और शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं.

Read Also : Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट पर लगेगी लगाम, साइबर अपराधियों पर पीएम मोदी की पैनी नजर, जानें मन की बात’ में क्या कहा

खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी और पेड्रो सांचेज ने किया रोड शो

पीएम मोदी और स्पेन के उनके समकक्ष पेड्रो सांचेज ने गुजरात के वडोदरा शहर में एक खुली जीप में सवार होकर एक रोडशो करने निकले. मोदी और सांचेज जब यहां ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ केंद्र की ओर आगे बढ़े तो भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न कलाकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया. दोनों नेताओं ने एक द्विपक्षीय बैठक के लिए ऐतिहासिक लक्ष्मी विलास पैलेस जाने से पहले ‘टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ केंद्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ द्वारा सी-295 विमानों के निर्माण के लिए यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है.

40 विमानों का निर्माण किया जाएगा यहां

समझौते के तहत वडोदरा के इस परिसर में 40 विमानों का निर्माण किया जाएगा. भारत में इन 40 विमानों के निर्माण की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को दी गयी है और यह परिसर भारत में सैन्य विमानों के लिए पहली निजी क्षेत्र की अंतिम असेंबली लाइन है. इसमें विमानों के निर्माण से लेकर उनके पुर्जों को जोड़ना और उनका परीक्षण शामिल होगा. साथ ही विमानों के रखरखाव की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी.

पीएम मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा अंतिम असेंबली लाइन की रखी थी नींव

टाटा के अलावा रक्षा क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां जैसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनेमिक्स के साथ ही निजी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इस कार्यक्रम में योगदान देंगे. पीएम मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा अंतिम असेंबली लाइन की नींव रखी थी.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola