भारत पर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा ‘तबाही और महाविनाश’ आतंकवादियों को प्रधानमंत्री ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
pm Modi

pm Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिलने पहुंचे हैं. जहां इन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी. साथ ही आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंक के आकाओं को अब समझ जाना चाहिए कि भारत की ओर नजर उठाने का बस एक ही अंजाम होगा, तबाही और महाविनाश.

विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिलने पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने यहां जवानों से मुलाकात करके उनका हौसला बढ़ाया और फोटो भी खींचवाई. जिसके बाद दोपहर को 3:30 बजे प्रधानमंत्री ने जवानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों की बधाई दी. साथ ही आतंकवादियों के विरुद्ध बयान देते हुए कहा कि आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का बस एक ही अंजाम होगा, तबाही और महाविनाश.

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके जवाब में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया. इसके तहत भारत द्वारा चुन-चुनकर आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola