PM Modi Podcast : पाखंड की कोई सीमा नहीं, पीएम मोदी के पॉडकास्ट पर भड़की कांग्रेस

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi Podcast: कांग्रेस ने पॉडकास्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा है कि पाखंड की कोई सीमा नहीं है.

विज्ञापन

PM Modi Podcast: पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘पाखंड’ की कोई सीमा नहीं है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया लेकिन एक अमेरिकी पॉडकास्टर के सामने बैठने में वह सहज महसूस करते हैं.

अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रीडमैन के साथ तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मामलों के कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने अपनी जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पॉडकास्ट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने  ‘‘आलोचना को लोकतंत्र की आत्मा’’ बताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा.

विदेशी पॉडकास्टर के सामने खुद को सहज महसूस कर रहे पीएम मोदी:  कांग्रेस

जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर उन संस्थानों को ‘ध्वस्त’ करने का आरोप लगाया, जो उनकी सरकार को जवाबदेह ठहराते थे और कहा कि वह (मोदी) आलोचकों के प्रति ‘प्रतिशोध की भावना’ रखते हैं. उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया का सामना करने से डरता है, वह एक विदेशी पॉडकास्टर के सामने खुद को सहज महसूस करता है.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

पाखंड की कोई सीमा नहीं : जयराम रमेश

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “और वह (मोदी) यह कहने की हिम्मत रखते हैं कि ‘आलोचना लोकतंत्र की आत्मा है’, जबकि उन्होंने व्यवस्थित रूप से हर उस संस्थान को खत्म कर दिया जो उनकी सरकार को जवाबदेह ठहराता है. प्रतिशोध की भावना से ऐसे आलोचकों के पीछे पड़ जाते हैं जिसकी हाल के इतिहास में कोई मिसाल नहीं.” कांग्रेस नेता ने कहा, “पाखंड की कोई सीमा नहीं है.”

इसे भी पढ़ें : PM Modi Lex Fridman Podcast: शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया…शांति के लिए लाहौर गया, लेकिन… , पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola