Heeraben Health Updates: पीएम मोदी की मां हीराबेन की हालत में सुधार, कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

प्रधानमंत्री मोदी बीमार मां से मिलने बुधवार दोपहर अस्पताल पहुंचे थ. अहमदाबाद पहुंचने के बाद वह अस्पताल गए और वहां एक घंटे से अधिक समय तक रहे. अस्पताल से निकलते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ और वहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों के सामने ‘नमस्ते’ की मुद्रा में हाथ जोड़े.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (99) की तबीयत में सुधार हो रही है. खबर आ रही है कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. मालूम हो स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मां से मिलने पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी बीमार मां से मिलने बुधवार दोपहर अस्पताल पहुंचे थ. अहमदाबाद पहुंचने के बाद वह अस्पताल गए और वहां एक घंटे से अधिक समय तक रहे. अस्पताल से निकलते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ और वहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों के सामने ‘नमस्ते’ की मुद्रा में हाथ जोड़े. प्रधानमंत्री ने अस्पताल में डॉक्टरों से भी बात की. पीएम मोदी के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हीराबेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे.
पीएम मोदी के साथ-साथ उनके बड़े भाई सोमाभाई भी पहुंचे अस्पताल
हीराबेन, जिन्हें हीराबा भी कहा जाता है, को बुधवार सुबह ‘यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था. दरियापुर से भाजपा के विधायक कौशिक जैन ने बताया, उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति सामान्य है. प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई सोमाभाई भी अस्पताल में मौजूद हैं.
Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कितनी है सैलरी, राष्ट्रपति, राज्यपाल और सांसद का जानें वेतन?
पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ रहती हैं हीराबेन
हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं. प्रधानमंत्री नियमित रूप से रायसन जाते रहते हैं और अपनी अधिकतर गुजरात यात्राओं के दौरान अपनी मां के साथ समय बिताते हैं.
राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की मां हीराबेन मोदी के अस्वस्थ होने पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है. मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है. मैं कामना करता हूं कि आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी हीराबेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट किया, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं जो अस्पताल में भर्ती हैं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










