PM Modi Letter: GST 2.0 से ढाई लाख रुपये की होगी बचत, बोले पीएम मोदी- समाज के हर वर्ग को होगा फायदा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Sep 2025 7:45 PM

विज्ञापन

PM Modi Letter

PM Modi Letter: पूरे देश में GST 2.0 आज से लागू हो गई है. इसी को लेकर पीएम मोदी ने सोमवार (22 सितंबर)को देश की जनता के नाम एक पत्र लिखा है. अपने पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में GST बचत उत्सव शुरू हो गई है. इन सुधारों से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग- को सीधा फायदा होगा.

विज्ञापन

PM Modi Letter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (22 सितंबर) को जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद देश की जनता के नाम एक पत्र लिखा है. अपने पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों से बचत को बढ़ावा मिलेगा और समाज के हर वर्ग को सीधा फायदा होगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 2047 तक विकसित भारत के सामूहिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलना जरूरी है. देशवासियों के नाम अपने पत्र को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 22 सितंबर से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू होने के साथ पूरे देश में जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हो गई है. प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘इस वर्ष त्योहारों पर हमें एक और उपहार मिल रहा है. इन सुधारों से बचत को बढ़ावा मिलेगा और समाज के हर वर्ग- किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग- को सीधे फायदा होगा. वे अधिक विकास और निवेश को प्रोत्साहित करेंगे तथा प्रत्येक राज्य और क्षेत्र की प्रगति में तेजी लाएंगे.’’

टैक्स के अब सिर्फ दो ही स्लैब- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की एक अहम विशेषता यह है कि इसमें मुख्य रूप से 5 फीसदी और 18 फीसदी के दो स्लैब होंगे. ‘‘खाद्य पदार्थ, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट, बीमा और रोजमर्रा की जरूरत की कई अन्य वस्तुएं अब या तो कर-मुक्त होंगी या सबसे कम 5 फीसदी कर स्लैब में आएंगी. जिन वस्तुओं पर पहले 12 फीसदी टैक्स लगता था, वे लगभग पूरी तरह से 5 फीसदी टैक्स के दायरे में लाई गई हैं. यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि विभिन्न दुकानदार और व्यापारी तब और अब के बोर्ड लगा रहे हैं, जो सुधारों से पहले और सुधारों के बाद के करों को दर्शाते हैं.’’

ढाई लाख रुपये की होगी बचत- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘‘हमने मध्यम वर्ग को भी मजबूत किया है. बारह लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा है. अगर हम आयकर में कटौती और अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों को जोड़ दें तो इससे लोगों को लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी.’’ उन्होंने अपने पत्र में कहा ‘‘आपके घरेलू खर्च कम हो जाएंगे और मकान बनाना, गाड़ी खरीदना, उपकरण खरीदना, बाहर खाना खाना या परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जैसी आकांक्षाएं पूरी करना आसान हो जाएगा.’’ उन्होंने 2017 में शुरू हुई देश की जीएसटी यात्रा को नागरिकों और व्यवसायों को कई करो के जाल से मुक्त करने में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए कहा कि जीएसटी ने देश को आर्थिक रूप से एकजुट किया है.

विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा ‘‘हमारे छोटे उद्योगों, दुकानदारों, व्यापारियों, उद्यमियों और एमएसएमई को भी व्यापार करने में आसानी होगी. कम कर, कम कीमतें और सरल नियमों का मतलब है बेहतर बिक्री, कम अनुपालन बोझ और अवसरों में वृद्धि होगी, खासकर एमएसएमई क्षेत्र में.’’ पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के सामूहिक लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा कि इसे हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलना जरूरी है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola