PM Modi In Mauritius : मॉरीशस के धरती पर उतरलें भारत के प्रधानमंत्री, स्वागत में बिछल लाल कालीन

PM Modi In Mauritius
PM Modi In Mauritius: भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर भोजपुरी में एक वीडियो साझा कर इस यात्रा की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के धरती पर पहुंच गईल बारन.”
PM Modi In Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा पर हैं. मॉरीशस का भारत के साथ एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रिश्ता रहा है. यह खूबसूरत द्वीप न केवल भारतीय पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है, बल्कि दुनियाभर के यात्रियों के लिए भी एक आकर्षक पर्यटन स्थल है.
भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर भोजपुरी में एक वीडियो साझा कर इस यात्रा की जानकारी दी. उन्होंने कहा,
‘रउआ सभे के प्रणाम! नमस्कार! भारत के माननीय प्रधानमंत्री मॉरीशस के धरती पर पहुँच गइल बानीं. भोरे भोरे उनकर भव्य स्वागत भइल. मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम आ अउर अनेके विशिष्ट अतिथि गण उनका स्वागत कइले. एगो शानदार स्वागत समारोह (सार्मोनियल वेलकम) भइल. एही से ई साफ बुझाला कि भारत आ मॉरीशस के रिश्ता कतना अटूट, सुन्दर आ विशाल बा. अब ऑफिसियल कार्यक्रम शुरू होई. पहिले इहाँ के प्रसिद्ध नेता लोग जइसे शिवसागर रामगुलाम आ सर अनुरुद्ध जगनाथ के प्रधानमंत्री श्रद्धांजलि अर्पित करीहें. ओकरा बाद दिन में अलग-अलग सरकारी कारज होई. प्रधानमंत्री जी मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करीहें, आ राष्ट्रपति जी उनका सम्मान में एगो राजकीय भोज आयोजित कइले बानीं.
सांझ के प्रधानमंत्री भारतीय मूल के लोगन से भेंट करीहें आ उनकरा के संबोधित करीहें. रात में प्रधानमंत्री जी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात करीहें, आ उनका खातिर विशेष भोज के आयोजन भइल बा. काल्हु बहुत खास दिन बा काहे कि मॉरीशस के आजादी दिवस ह. एह शुभ अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में भाग लीहें’
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है. उनकी यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिसमें बुनियादी ढांचे, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने वाले मुद्दे शामिल हैं.
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी प्रवासी भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे, जो मॉरीशस में एक बड़ी संख्या में रहते हैं. यह दौरा दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को और प्रगाढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है.
Also Read: Watch Video: मॉरीशस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










