लोकसभा चुनाव: झबुआ से मध्य प्रदेश की छह आदिवासी सीटों पर निशाना साधेंगे पीएम मोदी, फिर पहुंचेंगे राहुल गांधी

Updated:
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव: झबुआ से मध्य प्रदेश की छह आदिवासी सीटों पर निशाना साधेंगे पीएम मोदी, फिर पहुंचेंगे राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को झाबुआ में आदिवासी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर वे मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झबुआ पहुंचेंगे, जहां वे आदिवासी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में 7,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करने वाले हैं. लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का इस क्षेत्र का दौरा काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल, लोकसभा के महासंग्राम से पहले इस साल सूबे में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली यात्रा है. आपको बता दें कि राज्यों में सबसे अधिक मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए छह लोकसभा सीटें आरक्षित हैं जिसपर कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रही है.

क्या है पीएम मोदी के कार्यक्रम में

जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की आहार अनुदान योजना के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त देने वाले हैं. इस योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 1,500 रुपये प्रति माह सरकार उपलब्ध करवाती है. यहां प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 1.75 लाख ‘अधिकार अभिलेख’ (भूमि अधिकारों का रिकॉर्ड) भी वितरित करने वाले हैं. प्रधानमंत्री टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे जो प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों के युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने का काम करेगा. 170 करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय को विकसित किया जाएगा जिसमें छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा.

Also Read: लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू हो जाएगा CAA, अमित शाह ने कही यह बड़ी बात

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें

यहां चर्चा कर दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद अब लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है. प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने के बाद पार्टी के हौंसले बुलंद हैं. मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिनमें से 28 पर बीजेपी के सांसद काबिज है. एक सीट छिंदवाड़ा पर कांग्रेस का कब्जा है. सूबे में 29 में से छह लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित हैं. जहां बीजेपी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झाबुआ में कार्यक्रम रखा है, जो रतलाम संसदीय क्षेत्र में आता है. वहीं, राहुल गांधी भी रतलाम या झाबुआ में आदिवासी न्याय सभा करते नजर आएंगे जो मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola