पीएम मोदी ने की तीनों सेनाध्यक्षों के साथ हाई लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री और NSA भी रहे मौजूद
PM Modi High Level Meeting
PM Modi High Level Meeting: पाकिस्तान से गहराते तनाव के बीच शुक्रवार को पीएम मोदी ने तीनों सेनाध्यक्षों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने मौजूदा हालात समेत कई मुद्दों पर विस्तार से बात की. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनएसए और CDS भी मौजूद हैं. बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह शामिल हुए थे.
PM Modi High Level Meeting: भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने ताजा हालात और भविष्य की रणनीति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के साथ बैठक की. भारतीय ठिकानों पर 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से भारतीय ठिकानों पर नाकाम हमला किया गया था. हमले को भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया था. इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है.
इससे पहले पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों सहित कई पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत की. अधिकारियों ने बताया कि इनमें सेना, वायुसेना और नौसेना के पूर्व प्रमुखों के अलावा देश की सेवा कर चुके अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं. पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमलों के बीच यह बैठक काफी अहम है.
पाकिस्तान के साथ जारी है तनाव
भारत के साथ पाकिस्तान का तनाव चरम पर है. पाकिस्तान की ओर से भारतीय ठिकानों पर 8 और 9 मई की रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया. हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अटैक को विफल कर दिया. इसके बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है. शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन कर सीमा पर भारी गोलीबारी कर रहा है.
MEA ने पीसी कर हालात की दी जानकारी
इससे पहले शुक्रवार विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताजा हालात की जानकारी दी. विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को 8 मई के पाकिस्तानी हमलों की जानकारी दी. विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. पाकिस्तान की ओर से करीब 400 ड्रोन ने भारत पर हमला किया था, जिसे सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने बेकार कर दिया.
Also Read: India Pakistan War: पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, ड्रोन अटैक की कोशिश, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










