इथियोपिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत, गले मिले PM अहमद अली, खुद कार चलाकर ले गए होटल, Video
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Dec 2025 7:19 PM
इथियोपिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत, फोटो, एएनआई
PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंचे हैं. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला इथियोपिया दौरा है. वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं. राजधानी अदीस अबाबा के एयरपोर्ट पर इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने गले लगाकर उनका स्वागत किया. एक खास अंदाज़ में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया.
PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इथोपिया पहुंचे. राजधानी अदीस अबाबा के एयरपोर्ट पर इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने गले लगाकर उनका स्वागत किया. एक खास अंदाज़ में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया. रास्ते में उन्होंने एक खास पहल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया, जो पहले से तय कार्यक्रम में शामिल नहीं था. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपियाई प्रधानमंत्री के इन खास हाव-भाव से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनका सम्मान साफ नजर आया.
जॉर्डन से इथोपिया गए हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंचे हैं. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला इथियोपिया दौरा है. वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत होगी. साथ ही सहयोग पर भी चर्चा होगी.
इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान वह लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की यात्रा और ग्लोबल साउथ के लिए भारत-इथियोपिया साझेदारी क्या मायने रखती है विषय पर अपने विचार साझा करेंगे.
द्विपक्षीय संबंधों के साथ कई और मुद्दों पर होगी बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के पीएम डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे. इसके अलावा दोनों देशों के साझा हितों समेत कई और मुद्दों पर भी चर्चा होगी. पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय इथियोपिया यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण में इथियोपिया से ओमान जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










