'घर में घुसकर मारेंगे, नहीं मिलेगा बचने का मौका…', आदमपुर में गरजे पीएम मोदी, कहा- भारत पक्का जवाब देगा
PM Modi: पंजाब को आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवादियों को साफ संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां आतंकवादी छिप कर महफूज रह सकें. उन्होंने कहा कि हम घर घुसकर मारेंगे. आतंकियों को बचने तक का मौका नहीं मिलेगा.
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार पंजाब को आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के जवानों की हौसला अफजाई की. उन्होंने जवानों को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने कहा ‘आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम स्पष्ट है, साफ है. उन्होंने कहा कि अब फिर कोई आतंकवादी हमला हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा. भारत घर में घुसकर मारेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है.’
घर में घुसकर मारेंगे, बचने का नहीं देंगे मौता- पीएम मोदी
आदमपुर एयर बेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी. आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें. हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे. हमारे ड्रोन्स, हमारी मिसाइलों के बारे में सोचकर तो पाकिस्तान को कई दिनों तक नींद नहीं आएगी.
पीएम मोदी ने खोली पाकिस्तान की पोल
मंच पर खड़े होकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान प्रोपेगेंडा की पोल खोल दी. दरअसल पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसके हमले में एस- 400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम तबाह हो गया है. लेकिन पीएम मोदी जहां खड़े होकर भाषण दे रहे थे उसके पीछे यह S-400 डिफेंस सिस्टम और मिग-29 जेट खड़े थे. इस तस्वीर का स्पष्ट मतलब था कि पाकिस्तान के दावे खोखले हैं.
पीएम मोदी ने दिया पाकिस्तान और आतंकवादियों को दिया कड़ा संदेश
मंच पर खड़े होकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवादियों को साफ संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं जहां आतंकवादी छिप कर महफूज रह सकें. उन्होंने कहा कि हम घर घुसकर मारेंगे. आतंकियों को बचने तक का मौका नहीं मिलेगा. पीएम मोदी ने सेना को संबोधित करते कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से सेना ने देश का आत्मबल बढ़ाया है, देश को एकता के सूत्र में बांधा है और आपने भारत की सीमाओं की रक्षा की है. आपने भारत के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है. आपने जो किया है, जो अभूतपूर्व है, अकल्पनीय है, अद्भुत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए