ePaper

PHOTOS : हाथ मिलाते और बात करते नजर आए पीएम मोदी और शी जिनपिंग, जानें क्या हुई बात?

Updated at : 24 Aug 2023 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS : हाथ मिलाते और बात करते नजर आए पीएम मोदी और शी जिनपिंग, जानें क्या हुई बात?

South African President Cyril Ramaphosa, centre right speaks to China's President Xi Jinping as President of Brazil Luiz Inacio Lula, left, and Prime Minister of India Narendra Modi look on, at the in Johannesburg, South Africa, Thursday, Aug. 24, 2023. (AP/PTI)(AP08_24_2023_000121B)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स नेताओं की 'मीडिया ब्रीफिंग' से पहले संक्षिप्त बातचीत करते देखा गया. साथ ही दोनों को एक दूसरे से हाथ मिलाते भी देखा गया है.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स नेताओं की ‘मीडिया ब्रीफिंग’ से पहले संक्षिप्त बातचीत करते देखा गया. साथ ही दोनों को एक दूसरे से हाथ मिलाते भी देखा गया है.

undefined

इसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है कि पीएम मोदी शी जिनपिंग के बीच में किन मुद्दों पर बात हुई होगी. नरेंद्र मोदी और शी ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये जोहानिसबर्ग में हैं.

undefined

दक्षिण अफ्रीकी प्रसारक द्वारा प्रसारित एक वीडियो में मोदी और शी संक्षिप्त तौर पर आपस में कुछ बातचीत करते दिखे. दोनों नेताओं के बीच हुई इस संक्षिप्त बातचीत पर किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आयी है.

undefined

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले, जोहानिबर्ग में मोदी और शी के बीच द्विपक्षीय बैठक की संभावना को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. दक्षिण अफ्रीकी शहर में कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम मोदी गुरुवार शाम को यूनान के लिये रवाना होंगे .

undefined

पिछले साल नवंबर में बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और शी के बीच संक्षिप्त मुलाकात हुई थी. मई 2020 में शुरू हुए पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद भारत और चीन के संबंधों में तनाव गहरा गया था.

undefined

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में कुछ बिंदुओं पर पिछले तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है, जबकि व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद दोनों पक्ष कई क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटा चुके हैं.

undefined

भारत और चीन के बीच 13 एवं 14 अगस्त को कोर कमांडर स्तर की वार्ता का 19वां दौर आयोजित किया गया था, जिसमें पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक के गतिरोध वाले क्षेत्रों में लंबित मुद्दों को हल करने पर ध्यान केंद्रित किया गया.

undefined

एक संयुक्त बयान में बातचीत को “सकारात्मक, रचनात्मक तथा गहन” बताया गया था और कहा गया कि दोनों पक्ष शेष मुद्दों को शीघ्रता से हल करने पर सहमत हुए हैं.

undefined

उच्च स्तरीय वार्ता के कुछ दिनों बाद, दोनों सेनाओं के स्थानीय कमांडरों ने देपसांग मैदान और डेमचोक में मामलों को हल करने के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर वार्ता की एक श्रृंखला आयोजित की.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola