PM Modi Address to Nation: लॉकडाउन को अंतिम विकल्प रखें, मोदी की राज्य सरकारों से अपील

Updated:
विज्ञापन

PM Modi Address to Nation LIVE नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच देश को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने सबसे पहले इस वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कोरोना वारियर्स डॉक्टरों और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने राज्य सरकारों से कहा कि लॉकडाउन का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के तौर पर करें. उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर स्थिति पर नियंत्रण रखें. उन्होंने देशवासियों से भी अपील की कि संयम का पालन करें, बिना काम घर से बाहर न निकलें. देश भर में बढ़ रहे वायरस (Coronavirus Vaccine) के संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां कड़े प्रतिबंध लगा दिये हैं. दिल्ली और झारखंड सहित कुछ राज्यों ने प्रदेश में छोटा लॉकडाउन (Lockdown) भी लगा दिया है. दिल्ली में जहां 6 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. वहीं, झारखंड में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कंप्लीट लॉकडाउन लगाया गया है.

विज्ञापन

श्रमिकों से पलायन नहीं करने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें. राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा.

युवाओं से लोगों की मदद की अपील की

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा युवा साथियों से अनुरोध है की वो अपनी सोसायटी में, मोहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद करें. हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत पड़ेगी और न ही कर्फ्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की जरूरत पड़ी.

अंतिम विकल्प के रूप में राज्य करें लॉकडाउन

पीएम मोदी ने राज्यों से आग्रह किया है कि लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें. अनुशासन और संयम का पालन करवाएं. उन्होंने कहा कि राज्य माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर स्थिति को संभालने का प्रयास करें.

बाल मित्रों से मांगी मदद

स्वच्छ भारत अभियान में बाल मित्रों ने बड़ी मदद की थी. उन्होंने अपने घर के लोगों को समझाया था कि कैसे सफाई रखनी है. आज भी बाल मित्रों से कहता हूं कि अपने घर के लोगों को समझाएं कि बेवजह घर से बाहर न निकले. बाल हठ एक बड़ी विपत्ति का टाल सकते हैं.

अस्पतालों में बढ़ा रहे हैं बेड की संख्या

पीएम मोदी ने कहा कि अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने पर काम चल रहा है. कुछ शहरों में, बड़े COVID-19 समर्पित अस्पताल बनाये जा रहे हैं.

ऑक्सीजन का प्रोडक्शन और सप्लाई बढ़ाया जा रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए कई लेवल पर उपाय किये जा रहे हैं. राज्यों में नये ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नये सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola