PIB Fact Check : दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सेना को बुलाया गया, जानें इस वायरल दावे का सच...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Dec 2020 6:27 PM
PIB Fact Check : किसान आंदोलन पिछले 17 दिनों से जारी है. इसे कई लोगों का समर्थन भी मिल रहा है, लेकिन सरकार अभी तक कृषि बिल को वापस लेने की किसानों की मांग पर राजी नहीं हुई है. ऐसे में खबर सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को दबाने के लिए जैमर लगाए हैं.
PIB Fact Check : किसान आंदोलन पिछले 17 दिनों से जारी है. इसे कई लोगों का समर्थन भी मिल रहा है, लेकिन सरकार अभी तक कृषि बिल को वापस लेने की किसानों की मांग पर राजी नहीं हुई है. ऐसे में खबर सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को दबाने के लिए जैमर लगाए हैं.
इस दावे की सच्चाई जानने के लिए पीआईबी ने फैक्टचेक किया जिसमें यह पता चला यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है. इस तरह की वायरल खबरों की सच्चाई जानने के लिए पीआईबी ने मुहिम शुरू किया है. साथ ही पीआईबी लोगों से यह आग्रह भी कर रहा है कि अगर उन्हें कोई वायरल खबर मिलती है तो उसकी सच्चाई जानने के लिए उस खबर को पीआईबी के पास इस नंबर पर व्हाट्सएप करे- 8799711259.
दावा : एक #खबर में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को दबाने के लिए जैमर लगाए हैं। #PIBFactCheck : यह दावा #फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है। pic.twitter.com/lpadTBJHLu
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 12, 2020
इसके साथ ही एक और खबर सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सेना को बुलाया गया है. PIB Fact Check में यह बताया गया है कि यह दावा फर्जी है. यह सैनिकों की नियमित आवाजाही का एक वीडियो है और किसान प्रदर्शन के साथ इसका कोई भी संबंध दुर्भावनापूर्ण और गलत है.
Also Read: Farmers Protest latest news : पंजाब के DIG ने किसानों के समर्थन में पद से दिया इस्तीफा, कही ये बात…
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










