रामजी के आशीर्वाद से 'मोदी फिर आएंगे', जानें बीजेपी को क्यों है इतना भरोसा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Dec 2023 9:35 AM
**EDS: IMAGE VIA @AbuDhabiMandir** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi accepts the invitation to inaugurate the BAPS Hindu Mandir, Abu Dhabi on the 14th of February, 2024, in New Delhi, Thursday, Dec. 28, 2023. (PTI Photo) (PTI12_28_2023_000371B)
तीन प्रमुख राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए जिसमें बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की. इसके बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. इस बीच बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया है.
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. पार्टी के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने की ठान चुके हैं. इसको लेकर बीजेपी ने खास रणनीति बनाई है. “फिर आएगा मोदी” लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी की पंचलाइन है. आपको बता दें कि जवाहरलाल नेहरू अब तक लगातार तीन कार्यकाल तक देश की सेवा करने वाले एकमात्र भारतीय प्रधानमंत्री रहे हैं. अब बीजेपी इस रिकॉर्ड के बराबरी करने का प्रयास कर रही है. भगवा पार्टी का चुनाव अभियान सत्ता समर्थक मुद्दे पर आधारित नजर आने वाला है. इसको लेकर बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 10 मिनट का वीडियो जारी किया गया है. गाने के बोल पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के द्वारा पूरे किए गए वादों पर फोकस है. इसमें अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना शामिल है. यही नहीं मोदी सरकार की कल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास की पहल के अलावा, तीन तलाक पर प्रतिबंध भी गाने के बोल में सुनाई दे रहे हैं.

रामजी आशीर्वाद देंगे और मोदी फिर आएंगे…
बीजेपी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो लॉन्च किया, जिसमें 2014 के बाद से मोदी सरकार की झलकियां नजर आ रही है. वीडियो की शुरुआत उनके मंदिर दौरे, नए संसद भवन में शेंगोल की स्थापना के साथ-साथ भारत और विदेशों में उनकी सार्वजनिक बातचीत से हो रही है. वीडियो में पार्टी इस बात पर जोर देते नजर आ रही है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार, विपक्ष के विरोध के बावजूद वादों को पूरा करने में सफल रही है. ‘घमंडिया’ का भी जिक्र इसमें है, जिसे भगवा पार्टी ने इंडिया ब्लॉक के लिए इस्तेमाल किया है. बीजेपी की ओर से मैसेज दिया गया है कि मोदी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं के प्रतीक हैं. रामजी आशीर्वाद देंगे और मोदी फिर आएंगे…नरेंद्र मोदी 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. पार्टी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उक्त बातें कही.
https://twitter.com/BJP4India/status/1740243695050396089 Also Read: जाति आधारित गणना को लोकसभा चुनाव में हथियार बनाएगी कांग्रेस? ‘भारत न्याय यात्रा’ से कितना होगा फायदाबीजेपी कार्यकर्ताओं में गहब का उत्साह
यहां चर्चा कर दें कि कुछ दिन पहले तीन प्रमुख राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस को पटखनी दी. इसके बाद से कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया है. पार्टी रणनीतिकारों को 2024 के लोकसभा चुनावों में बड़े अंतर से जीत का भरोसा है. कुछ दिन पहले दो दिवसीय बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने सुझाव दिया कि पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनावों में 37.4% की तुलना में लगभग 50% वोट शेयर का टारगेट रखना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










