'ना कोई स्पीच ना कोई फेयरवेल, फिर कैसे कह दें ऑल इज वेल?' धनखड़ के इस्तीफे पर पवन खेड़ा का तंज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Jul 2025 9:26 PM

विज्ञापन

Pawan Khera

Pawan Khera On Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं इसकी वजह स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के अलावा कुछ और भी तो नहीं है. एक समय धनखड़ को पद से हटाने के लिए महाभियोग लाने वाली कांग्रेस पार्टी अब उनके इस्तीफे के बाद सरकार पर हमला कर रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने धनखड़ के इस्तीफे पर सरकार पर तंज कसा है.

विज्ञापन

Pawan Khera On Jagdeep Dhankhar: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए सरकार पर तंज कसा है. खेड़ा ने धनखड़ के इस्तीफे की टाइमिंग और उन्हें कोई फेयरवेल नहीं दिए जाने पर सवाल पूछा. उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘ना कोई स्पीच ना कोई फेयरवेल, फिर कैसे कह दें ऑल इज वेल?’.

धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’’

इसे भी पढ़ें: धनखड़ के वे बयान जिसने सबको हिलाकर रख दिया, जज, न्यायपालिका, ट्रंप यहां तक सरकार पर भी बरसे

धनखड़ को पद क्यों छोड़ना पड़ा?, सरकार से सवाल पूछ रही कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि धनखड़ के इस्तीफा देने के पीछे उनके द्वारा बताए गए स्वास्थ्य कारणों के अलावा कोई और अधिक गहरे कारण हैं. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा क्यों दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उपराष्ट्रपति का त्यागपत्र देखा है. उन्होंने सरकार का आभार जताया है. लेकिन सरकार ने कोई टिप्पणी नहीं की. सरकार को कम से कम उनका धन्यवाद करना चाहिए था. वह इसके हकदार हैं.’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जगदीप धनखड़ के जबरन इस्तीफे के संबंध में प्रधानमंत्री के पोस्ट ने रहस्य को और बढ़ा दिया है. निश्चित रूप से प्रधानमंत्री कुछ अधिक उदार हो सकते थे, आख़िरकार, वह दोहरे मापदंड के महारथी हैं.’’ उन्होंने दावा किया कि एक किसान पुत्र को सम्मानजनक विदाई से भी वंचित किया जा रहा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola