Parliament Security Breach Live: शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए 15 सांसद निलंबित
New Delhi: Tight security arrangements at Makar Dwar at Parliament House after a security breach on the anniversary of the 2001 Parliament terror attack, during the Winter session, in New Delhi, Thursday, Dec. 14, 2023. On Wednesday two people jumped into the Lok Sabha chamber from the public gallery, and another two sprayed coloured gas from canisters while protesting outside the Parliament premises. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI12_14_2023_000012B)
Parliament Security Breach Live updates: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और धुआं फैला दिया. घटना के तत्काल बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया. उनके पास से सारी सामग्री जब्त कर ली गई, तथा संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है तथा इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है. संसद की सुरक्षा में चूक की यह घटना 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई है.
Parliament Security Breach Live: शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए 15 सांसद निलंबित
शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए आज कुल 15 सांसदों को संसद से निलंबित कर दिया गया. 14 लोकसभा से और एक राज्यसभा से. जिसमें कांग्रेस के 9 सांसद शामिल हैं. जबकि सीपीआई के एक सीपीएम के दो, डीएमके के दो सांसदों को निलंबित किया गया है.
Parliament Security Breach Live: लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष कर रहा हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे फिर शुरू हुई है. हालांकि, विपक्षी दलों का रुख बरकरार है और वे जमकर हंगामा कर रहे है. इस बीच केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस मसले पर संसद में राजनीति नहीं होनी चाहिए.
Parliament Security Breach Live: राज्यसभा में हंगामा कर रहे TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन सदन से निलंबित
राज्यसभा में हंगामा कर रहे टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन सदन से निलंबित कर दिया गया है.
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए