Parliament : बीआर अंबेडकर पर सदन में संग्राम, देखें आखिर अमित शाह ने ऐसा क्या कह दिया

राज्यसभा में अमित शाह
Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है. मंगलवार को राज्यसभा में अमित शाह ने बीआर अंबेडकर का नाम लेकर विपक्ष पर तंज कसा. इसके बाद बुधवार को विपक्ष हंगामा करता नजर आया. देखें वीडियो.
Parliament : संसद के शीतकालीन सत्र के 19 वें दिन दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ. बीआर अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी को लेकर विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा किया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर शाह का बचाव करते नजर आए. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए अंबेडकर के नाम का इस्तेमाल करती है, जबकि विपक्षी सांसद राज्यसभा में ‘जय भीम’ का नारा लगाते हैं.
कांग्रेस ने लोकसभा में अमित शाह की टिप्पणी पर चर्चा की मांग की
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बुधवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया. मंगलवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी पर चर्चा की मांग उन्होंने की. टैगोर ने अपने नोटिस में कहा, ”मैं सदन का ध्यान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में अंबेडकर के बारे में की गई बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं. इन टिप्पणियों से न केवल अंबेडकर की विरासत का अपमान होता है, बल्कि उन करोड़ों लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचती है, जो उन्हें आधुनिक भारत के संस्थापक पिता और समानता के प्रतीक के रूप में मानते हैं.
राहुल गांधी ने अमित शाह की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमित शाह पर हमला किया. सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-मनुस्मृति को मानने वालों को अंबेडकर जी से तकलीफ बेशक होगी ही. वहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने आंबेडकर का अपमान किया.
अमित शाह ने अंबेडकर को लेकर राज्यसभा में क्या कहा?
अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा, ”अंबेडकर को देश की पहली कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था. उन्होंने कहा था कि वे एससी और एसटी के प्रति व्यवहार से खुश नहीं थे. वे कांग्रेस की विदेश नीति और अनुच्छेद 370 से सहमत नहीं थे. बीआर अंबेडकर को नजरअंदाज किया गया जिसकी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया. कांग्रेस वोट के लिए अंबेडकर का नाम ले रही है.” विपक्ष पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर..अंबेडकर..अंबेडकर…इतना नाम भगवान का लेते तो सात जन्म तक स्वर्ग मिलता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










