Parliament Session : लोकसभा में हंगामा, स्पीकर ओम बिरला ने कहा– सभी सदस्यों को मौका मिलेगा

Updated:
विज्ञापन
OM Birla in Loksabha

स्पीकर ओम बिरला (Photo: PTI)

Parliament Session : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसद नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गए. वे भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे.

विज्ञापन

Parliament Session : विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 11 बजे बैठक शुरू होने के कुछ मिनट बाद हंगामा भी शुरू हो गया. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान वेल में आकर हंगामा करने का कोई तर्क है क्या? प्रश्नकाल सदस्यों का समय होता है. इस दौरान सदस्य प्रश्न करते हैं जिसका जवाब सरकार देती है.

उन्होंने कहा कि आप प्रश्नकाल के दौरान नियोजित तरीके से हंगामा करते हैं. यह उचित है क्या. आप सदन चलने दें. बजट पर चर्चा होने दें. सभी सदस्यों को मौका मिलेगा. आप सदन नहीं चलने देना चाहते और आप नारेबाजी करना ही चाहते हैं, तो सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है. देखें वीडियो.

लोकसभा में क्यों मचा हंगामा

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर निशाना साधने का प्रयास कर रहे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया. बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व सांसद सुरुपसिंह हिरिया नाइक के निधन की सूचना दी और सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत पूर्व सदस्य को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद अध्यक्ष ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसद नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गए.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी संसद में क्या पढ़ना चाहते थे जिसपर हुआ हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- डरी हुई है सरकार

विपक्षी दलों के सांसद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे. शोर-शराबे के बीच ही गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सदस्य के पूरक प्रश्न का उत्तर दिया.

दो बजे तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य नारे लगाने लगे. सपा सदस्य हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और नारेबाजी करते हुए आसन के समीप पहुंच गए. पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सपा सदस्यों से कहा कि वे सदन में तख्तियां नहीं दिखाएं. सदन में शोर-शराबे के बीच ही उन्होंने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए. हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सभा की बैठक 12 बजकर 12 मिनट पर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola