Parliament News Updates : राहुल, प्रशांत, बीजेपी के दो मंत्रियों व लवासा के फोन थे निशाने पर, रिपोर्ट में दावा

Updated:
विज्ञापन

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi speaks in the Lok Sabha, on the first day of the Monsoon Session of Parliament, in New Delhi, Monday, July 19, 2021. (LSTV/PTI Photo)(PTI07_19_2021_000066A)

Parliament LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद के नये सदस्यों का परिचय उच्च सदन में नहीं करवा पाए. monsoon session,pm modi,congress,price rise,fuel price hike,covid-19,farm laws

विज्ञापन

राहुल गांधी, प्रशांत किशोर, भाजपा के दो मंत्रियों और लवासा के फोन नंबर थे निशाने पर, रिपोर्ट में दावा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा के मंत्रियों अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर उन लोगों में शामिल हैं, जिनके फोन नंबरों को इजराइली स्पाइवेयर के जरिये हैकिंग के लिये सूचीबद्ध किया गया था. एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पेगासस मामला : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया लोकतंत्र पर हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पेगासस जासूसी मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह देश के लोकतंत्र पर एक चौंकाने वाला हमला है. उन्होंने उच्चतम न्यायालय से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया.

तीखे सवाल करें विपक्ष, सरकार को जवाब देने का मौका भी दें : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सांसदों और सभी राजनीतिक दलों से संसद के मानसून सत्र में तीखे से तीखे सवाल करने का आग्रह किया, लेकिन साथ में यह भी कहा कि शांत वातावरण में वह सरकार को जवाब देने का मौका दें.

पेगासस मामले पर कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का उपयोग करके पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कई अन्य विपक्षी नेताओं, मीडिया समूहों और अलग अलग क्षेत्रों के प्रमुख लोगों की जासूसी कराई गई. कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें बर्खास्त किया जाए. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की जांच होनी चाहिए.

मॉनसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत

संसद के मॉनसून सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरूआत हुई. विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने के मकसद से विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की बैठक बार बार बाधित हुई. हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय भी नहीं करवा पाए. हंगामे के कारण लोकसभा दो बार और राज्यसभा तीन बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी.

सदन में बोले पीएम मोदी- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा, नए मंत्रियों का कराया जाए परिचय

सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने पर चार नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोकसभा में मंत्रिपरिषद के नये सदस्यों का परिचय कराने के दौरान कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों और अन्य विषयों पर हंगामा शुरू कर दिया. इस पर प्रधानमंत्री ने विपक्षी सदस्यों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है कि दलित, आदिवासी, ओबीसी और महिला मंत्रियों का यहां परिचय कराया जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola