Live Updates

Parliament: इमरजेंसी, पेपर लीक… दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में जानें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

Kolkata Murder Case

Parliament: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी. उन्होंने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग को भी बधाई दी. नयी लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ है जबकि राज्यसभा का 264वां सत्र आज से शुरू हुआ.

विज्ञापन

लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति रखे जाने के बाद सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

संसद में जनहित को प्राथमिकता मिलेगी: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि संसद में जनहित को प्राथमिकता मिलेगी. आज का समय भारत के लिए अनुकूल है. ये सदी भारत की सदी है.

1975 में पूरे देश में हाहाकार था: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में कहा कि सीएए कानून के तहत सरकार ने शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है. मैं ऐसे लोगों के बेहतर भविष्य की कामना करती हूं. अपने संबोधन में उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र किया और कहा- लोकतंत्र में दरार डालने का प्रयास किया गया. 1975 में पूरे देश में हाहाकार था. इमरजेंसी संविधान पर बड़ा हमला था.

सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है. पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं देखने को मिली हैं. इस मामले पर दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देश व्यापी ठोस उपाय करने की आवश्यकता है.

पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हाल की परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को दंड दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में पेपर लीक का जिक्र किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में पेपर लीक का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक की निष्पक्ष जांच होगी. दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola