पालघर मॉब लिंचिंग केस की जांच करेगी CBI ? शिंदे सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कही ये बात
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Oct 2022 2:14 PM
पालघर में 2 साधु समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या का मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में है. महाराष्ट्र सरकार की ओर से हलफनामा तैयार किया गया जिसमें कहा गया है कि वह सीबीआई को मामले की जांच सौंपने को तैयार है.
महाराष्ट्र के पालघर में साल 2020 में हुए मॉब लिंचिंग मामले को लेकर मंगलवार को बड़ी खबर आयी. दरअसल मामले में में राज्य सरकार यानी महाराष्ट्र की शिंदे सरकार सीबीआई जांच (CBI) को तैयार हो गयी है. पालघर मॉब लिंचिंग केस की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से हलफनामा तैयार किया गया जिसमें कहा गया है कि वह सीबीआई को मामले की जांच सौंपने को तैयार है. प्रदेश सरकार को इससे कोई आपत्ति नहीं है. यहां चर्चा कर दें कि उद्धव ठाकरे जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब इसका विरोध किया गया था.
दरअसल, पालघर में 2 साधु समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या का मामला इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में है जहां एक याचिका दायर कर मांग की गयी है कि मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाए. हालांकि, जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार सत्ता में थी, तब राज्य सरकार की ओर से इसका विरोध किया गया था. लेकिन अब प्रदेश में भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे की सरकार सत्ता पर काबिज है, ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच पर हामी भर दी है.
Also Read: Breaking News : पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 14 अन्य आरोपियों को बेल
16 अप्रैल 2022 की रात क्या हुआ था आइए आपको बताते हैं. दरअसल महाराष्ट्र के पालघर जिले में मौजूद गढ़चिंचली गांव में ग्रामीणों ने कार सवार तीन लोगों पर हमला कर दिया था. भीड़ ने पत्थर, डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया था. इसके बाद इनकी मौत हो गयी. हमले का शिकार हुए तीन लोगों में दो साधु और एक ड्राइवर शामिल थे. इस हमले के बाद खबर आयी थी कि ये तीनों पालघर के रास्ते सूरत में एक अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.
इस मामले ने उस वक्त बहुत तूल पकड़ा था और पक्ष-विपक्ष आमने सामने आ गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










