पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ और कठुआ में गोलीबारी की, भारतीय सैनिकों ने भी दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ और कठुआ में गोलीबारी की, भारतीय सैनिकों ने भी दिया जवाब

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे. भारतीय सैनिकों ने इसका जवाब दिया. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे. भारतीय सैनिकों ने इसका जवाब दिया. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने गुरुवार दोपहर बाद पुंछ जिले के देवार क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और यह करीब बीस मिनट तक चली.

इससे पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार रात हीरानगर सेक्टर के पंसार, मनयारी और चक गंगा में मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी की. यह गोलीबारी सुबह तक जारी रही. रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने बुधवार को बताया था कि इस साल एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन की 646 घटनाएं हुयी हैं

विज्ञापन
Mohan Singh

लेखक के बारे में

By Mohan Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola