पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया भर में सबसे कमजोर, रैंकिंग में सोमालिया से भी पीछे, कहां है भारत

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में कुल 199 देशों को शामिल किया. हालांकि कई देशों की रैंकिंग एक समान होने पर 109 तक ही जारी की गयी है. रैंकिंग में टॉप पर जापान है. यानी जापान का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली है.
आर्थिक रूप से कंगाल हो चुके पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने जो नयी रैंकिंग जारी की है, उसमें पाकिस्तानी पासपोर्ट को सबसे खराब बताया गया है. यही नहीं पाकिस्तान की रैंकिंग लुटेरों का देश कहा जाने वाला सोमालिया से भी पीछे है.
जापान का पासपोर्ट सबसे ताकतवर
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में कुल 199 देशों को शामिल किया. हालांकि कई देशों की रैंकिंग एक समान होने पर 109 तक ही जारी की गयी है. रैंकिंग में टॉप पर जापान है. यानी जापान का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली है.
दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट पाकिस्तान का
पाकिस्तान की रैंकिंग में लगातार दूसरे साल कोई बदलाव नहीं हुआ है. रैंकिंग के अनुसार दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट पाकिस्तान का है. इस साल पाकिस्तान की रैंकिंग 106 है, जबकि इससे पहले भी पाकिस्तानी की रैंकिंग इतनी ही थी. पाकिस्तानी वीजा रखने वाले 32 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल के जरिये यात्रा कर सकते हैं.
भारत का पासपोर्ट दुनिया के ताकतवर देशों के बराबर
भारत के लिए राहत की बात है कि रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट को दुनिया के ताकतवर देशों के बराबर रखा गया है. भारत की रैंकिंग इस मामले में 85वां है. भारत ने अपनी रैंकिंग में दो स्थान का सुधार किया है. इसस पहले भारत की रैंकिंग 87 थी. भारतीय वीजा रखने वाले 59 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल के जरिये यात्रा कर सकते हैं.
जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर
जापान के पासपोर्ट को रैंकिंग में टॉप पर रखा गया है. यानी जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर है. जापानी वीजा रखने वाले लोग 193 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल के जरिये यात्रा कर सकते हैं.
10 सबसे ताकतवर पासपोर्ट
रैंकिंग के अनुसार दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में जापान टॉप पर है. जबकि दूसरे स्थान पर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया है. इन देशों के वीजा से 192 देशों की यात्रा की जा सकती है. तीसरे स्थान पर जर्मनी और स्पेन के देश हैं. यहां के वीजा से 190 देशों की यात्रा की जा सकती है. चौथे स्थान पर फिनलैंड, इटली और लक्जमबर्ग (189 देश की यात्रा), पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, स्वीडन और नीदरलैंड (188 देश की यात्रा), छठे स्थान पर फ्रांस, आयरलैंड और पुर्तगाल (187 देश की यात्रा), 7वें स्थान पर बेल्जियम, अमेरिका, चेक गणराज्य, नार्वे, स्विजरलैंड और न्यूजीलैंड (186 देश की यात्रा), 8वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, कनाडा और माल्टा (185 देश की यात्रा), 9वें नंबर पर हंगरी और पोलैंड (184 देश की यात्रा), 10वें स्थान पर लिथुआनिया और स्लोवाकिया (183 देश की यात्रा).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










