पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के घर हुए तबाह, कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
Published by : Neha Kumari Updated At : 26 Apr 2025 9:53 AM
Pahalgam Terrorist House Demolished: सुरक्षाबलों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में 3 और आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है. इससे सुरक्षा बलों की एक बड़ी जीत कही जा रही है. जम्मू-कश्मीर की घाटी में सुरक्षाबलों का यह ऑपरेशन जारी है.
Pahalgam Terrorist House Demolished: भारत के सुरक्षाबलों द्वारा पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बीते दिन ही सुरक्षाबलों द्वारा हमले में शामिल दो आतंकी के घर को ध्वस्त कर दिया गया था. जिसके बाद शुक्रवार की रात फिर से तीन आतंकियों के ठिकानों को सुरक्षाबलों द्वारा नष्ट करने की खबर सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक, जिनका घर सुरक्षाबलों द्वारा उड़ाया गया उनमे से एक घर लश्कर के कैडर एहसान अहमद शेख का था. वह जम्मू-कश्मीर की घाटी में 2023 से सक्रिय रूप से आतंकी हमलों को अंजाम देने में लश्कर की मदद कर रहा था. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चला कर आईईडी की मदद से अहमद के दो मंजिला घर को ध्वस्त कर दिया है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा यह पांचवां आतंकियों का घर था जिसे नष्ट किया गया.
Home of Pahalgam Terrorist Adil Demolished & Asif’s House is Destroyed in a BLAST by Army:*
— Sanatani Thakur 🇮🇳 (@SanggitaT) April 25, 2025
So much of sukoon seeing this pic.twitter.com/N8Sg7Ndqn9
देर रात को सुरक्षाबलों ने चलाया था ऑपरेशन.
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार की देर रात को तीन स्थानों पर ऑपरेशन चलाया था. यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, त्राल और बिजबेहरा में चलाया गया. इस ऑपरेशन में कुल मिलाकर तीन आतंकियों के घर को तबाह किया गया. इसके अलावा पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल को बिजबेहरा में उसके घर के साथ बम से विस्फोट कर उड़ा दिया गया था.
किन आतंकियों के घर अब तक सुरक्षाबलों द्वारा नष्ट किया गया है?
सुरक्षाबलों ने 23 अप्रैल से लेकर अब तक कुल मिलाकर 5 आतंकियों के घर को ध्वस्त किया है. इनमें शामिल हैं:
- आदिल थोकर का घर जोकि बिजबेहरा में था.
- अहसान शेख का घर पुलवामा.
- जाकिर गनी का घर जोकि कुलगाम में था.
- शाहिद कुट्टे का घर शोपियां में था.
- आसिफ शेख का घर त्राल में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए