'आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का पूरा समर्थन', श्रीनगर में बोले राहुल गांधी, पहलगाम हमला पीड़ितों से की मुलाकात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Apr 2025 10:31 PM
Pahalgam Terror Attack: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को श्रीनगर के दौरे पर है. यहां उन्होंने आतंकी हमले के पीड़ित से मुलाकात की. राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवादियों का इरादा समाज को बांटना है और हमें आतंकवादियों को सफल नहीं होने देना है.
Pahalgam Terror Attack: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को श्रीनगर दौरे पर पहुंचे हैं. उन्होंने पहलगाम हमला पीड़ितों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर ने आतंकवादी हमले की निंदा की है और राष्ट्र का पूरा समर्थन किया है. उन्होंने कहा ” मैंने कुछ घायलों से मुलाकात की, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.” एकजुट विपक्ष हमले की इस कार्रवाई की निंदा करता है. सरकार की ओर से जो भी कार्रवाई की जाएगी हम उसका समर्थन करते हैं.
सभी भारतीय एकजुट हों- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने श्रीनगर में कहा कि यह जरूरी है कि सभी भारतीय एकजुट हों, ताकि हम आतंकवादियों और उनके इरादों को परास्त कर सकें. अपने श्रीनगर दौरे में राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मुलाकात की. राहुल ने कहा कि उन्होंने मुझे घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. मैंने उन्हें हमारी पार्टी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है. राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की.
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
(सोर्स: AICC) pic.twitter.com/tXfAaG8kHK
राहुल गांधी ने पीड़ितों से की मुलाकात
शुक्रवार को राहुल गांधी ने पहले सेना के अस्पताल जाकर घायल पर्यटक से बातचीत की. बता दें कि 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था. इसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी.
जम्मू-कश्मीर: विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने #PahalgamTerrorAttack में घायल लोगों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
(सोर्स: कांग्रेस) pic.twitter.com/4jTIu1mbYm
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए