ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या, बोरी में शव डालकर ले जाता दिखा आरोपी
सीसीटीवी में कैद आरोपी, फोटो एक्स
दिल्ली के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी इलाके में छह साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव इलाके में बरामद हुआ. शुरुआती जांच में उसके गला घोंटे जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
CCTV फुटेज में बोरे में शव ले जाता दिखा आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. पुलिस के मुताबिक, एक फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची के शव को बोरी में ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, एक अन्य CCTV फुटेज में घटना से कुछ समय पहले एक युवक कथित तौर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर एक घर की ओर ले जाता हुआ नजर आया.
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार एक संदिग्ध की पहचान की है. उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में उसकी क्या भूमिका थी और बच्ची की हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए