CAA निरस्त करने के चिदंबरम के बयान पर बोले अमित शाह, कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं आएगी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Apr 2024 10:02 PM
amit shah
CAA: कांग्रेस के सत्ता में आने पर सीएए को निरस्त करने के चिदंबरम के बयान पर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों, ईसाइयों, सिखों को नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है.
CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 150 साल पुराने कानून खत्म कर भारत के इतिहास में पहली बार कानूनी व्यवस्था में भारतीयता का गुणगान किया है, लेकिन कांग्रेस अभी भी अपनी गुलामी की मानसिकता को छोड़ना नहीं चाहती. इसलिए ये लोग इन कानूनों पर आपत्ति जता रहे हैं, जिनकी महक देश की मिट्टी में है, वहीं देश की न्याय व्यवस्था खुले दिल से उनकी प्रशंसा कर रही है. कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती है. कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं.
कभी सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, न तो कांग्रेस कभी सत्ता में आएगी और न ही जन कल्याण के लिए बनाए गए पांच कानून कभी रद्द किए जाएंगे. कांग्रेस नेता उन कानूनों को खत्म करने की बात कर रहे हैं जो देश के आम लोगों को सशक्त बनाते हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करते हैं. तुष्टीकरण की राजनीति के कारण पहले चरण में अपनी करारी हार देखकर कांग्रेस बौखला गई है. कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के जरिए पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार की प्राथमिकता भारतीय नागरिकता प्रदान करना और प्रताड़ित हिंदुओं के अधिकारों को सुरक्षित करना है. कांग्रेस हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों, ईसाइयों, सिखों को नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है.
देश की जनता एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस को साफ समझ में आ गया कि देश की जनता एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. देश की जनता कांग्रेस पार्टी की असलियत भली-भांति जानती है, देश की जनता 2014 और 2019 की तरह ही कांग्रेस को सबक सिखाने जा रही है. देश की जनता ने मन बना लिया है पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को प्रचंड बहुमत के साथ 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाकर देश एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. जनता विकसित भारत के निर्माण के लिए बीजेपी के पक्ष में वोट कर रही है.
चिदंबरम ने क्या दिया था बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को वादा किया था कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के केंद्र में सत्तारूढ़ होने पर संसद के पहले सत्र में ही विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को निरस्त कर दिया जाएगा. चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इरादा सीएए को रद्द करने का है, भले ही उसके घोषणापत्र में इसका उल्लेख नहीं किया गया हो. चिदंबरम ने कहा, कानूनों की एक लंबी सूची है, जिनमें से पांच कानून पूरी तरह से रद्द कर दिए जाएंगे. ये मेरा वादा है, मैं घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष हूं .मैंने इसका एक-एक शब्द लिखा है, मुझे पता है कि इरादा क्या था. सीएए संशोधित नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे रद्द कर दिया जाएगा. हमने इसे स्पष्ट कर दिया है.
Also Read: ‘आत्मसमर्पण करें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय’, अमित शाह की नक्सलियों को चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










