पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

Updated:
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे (File Photo)

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब और देश की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रतीक है.

विज्ञापन

Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है. पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए इस सैन्य अभियान के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज भी आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने जबरदस्त साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प दिखाया था. उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला करने वालों को सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. प्रधानमंत्री के मुताबिक, पूरा देश भारतीय जवानों के शौर्य और बहादुरी को सलाम करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत जवाब और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दिखाता है. उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेना की तैयारी, प्रोफेशनल रवैये और तीनों सेनाओं के बेहतरीन तालमेल को दुनिया के सामने रखा. पीएम मोदी के मुताबिक, इस ऑपरेशन ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ताकत और सुरक्षा बलों की बढ़ती एकजुटता को भी साफ तौर पर दिखाया.

ऑपरेशन सिंदूर क्यों चलाया गया?

ऑपरेशन सिंदूर को तीनों रक्षा बलों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ पश्चिमी सीमा पर सात से 10 मई, 2025 तक पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए अंजाम दिया गया था. यह अभियान 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola