Omicron Virus LIVE : कर्नाटक सरकार लायेगी नया गाइडलाइन
Omicron Coronavirus Live Updates : दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले सामने आने के बाद अब वायरस का नया स्वरूप दुनिया भर के देशों में पैर पसारना शुरू कर दिया है. कई देशों में इसके मामले सामने आने के बाद अब अमेरिका में भी इसका पहला मामला सामने आया है.
कर्नाटक सरकार लायेगी नया गाइडलाइन
कर्नाटक में कोरोना वायरस के दो मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार नयी गाइडलाइन जारी करेगी.
देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मरीज
देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मरीज मिले हैं. दोनों कर्नाटक से मिले हैं. एक की आयु 66 साल और दूसरे की 46 साल है. दोनों में बीमारी के हल्के लक्षण दिख रहे हैं.
देश में 55 प्रतिशत एक्टिव केस महाराष्ट्र और केरल से
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में एक माह से कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं और देश में 55 प्रतिशत एक्टिव केस महाराष्ट्र और केरल से हैं. 15 जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत है और 49 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन का दोनों डोज लग गया है.
दक्षिण अफ्रीका से मुंबई आए सभी 4 शख्स कोरोना पॉजिटिव, विदेशी नागरिकों का होगा आरटी-पीसीआर
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि साउथ अफ्रीका से आए हुए यात्रियों में अभी 4 लोग कोविड पॉजिटिव आए हैं. उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजें गए हैं. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए हाई रिस्क देशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य है.
दिल्ली में बाहर से आने वाले 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, ओमीक्रोन के संक्रमण की पुष्टि नहीं
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को दावा किया है कि दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से कोविड मामले और पॉजिटिविटी रेट काफी कम है. कोविड का नया वेरिएंट ओमीक्रोन चिंता का विषय है. बाहर से आने वाले 4 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. अभी वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है, उसकी रिपोर्ट 3-4 दिन में आएगी.
ओमीक्रोन को लेकर गाजियाबाद में बढ़ाई गईं सावधानियां, दूसरे राज्यों से आने वालों हो रही जांच
गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भावतोष शंखधार ने गुरुवार को कहा कि ओमीक्रोन को लेकर सावधानी बढ़ाई गई है. राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार अब जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. अन्य राज्य से भी पहुंचने वालों की जांच कराई जा रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए