Omicron Virus LIVE : पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में कोरोना के 711 नये मामले सामने आये, नौ की मौत
Omicron Coronavirus Live Updates : कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले अब तक दुनिया भर के करीब 30 देशों में सामने आ चुके हैं. इसके साथ ही, दूसरी लहर के दौरान कहर बरपाने वाले डेल्टा वेरिएंट के नए मामलों ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है, जिससे दुनिया में पाबंदियों का दौर दोबारा शुरू हो गया है.
तमिलनाडु में कोरोना के 711 नये मामले सामने आये, नौ की मौत
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 711 नये मामले सामने आये, जबकि नौ मरीज की मौत हो गयी.
बच्चों में इंफेक्शन का खतरा, लेकिन गंभीर होने की संभावना कम
देश में बच्चों में कोरोना वायरस के इंफेक्शन का खतरा तो है लेकिन उसके गंभीर होने की संभावना कम है. सीएसआईआर के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल ने उक्त बातें कहीं.
देश में कोविड के अबतक 3.46 करोड़ मामले सामने आये
देश में कोविड के अबतक 3.46 करोड़ मामले सामने आये हैं और 4.6 लाख लोगों की मौत हुई है. प्रति मिेेलियन के हिसाब से देखें तो यह दुनिया में सबसे कम है. उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री ने आज लोकसभा में कही.
केंद्र सरकार ने राज्यों को दी हाई रिस्क देशों से आने वालों की टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने की हिदायत, स्वास्थ्य सचिव ने भेजी चिट्ठी
केंद्र सरकार ने ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को राज्यों को एहतियाती कदम उठाने की हिदायत दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखी चिट्ठी में टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. केंद्र सचिव ने कर्नाटक में ओमिक्रोन के दो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद राज्यों को आगाह किया है.
दिल्ली में ओमिक्रोन ने दिया दस्तक? विदेश से लौटे 12 में से 10 शख्स कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली में विदेश से लौटे 12 में से 10 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन सभी मरीजों को दिल्ली सरकार के अधीन एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही, कयास यह भी लगाया जाने लगा है कि क्या दिल्ली में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने दस्तक दे दिया है?
जयपुर में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव, दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं संक्रमितों के संबंधी
जयपुर के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी नरोत्तम शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि आदर्श नगर में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं. परिवार ने बताया कि उनके रिलेटिव साउथ अफ्रीका से भारत आए थे. इसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने उन्हें घर पर क्वारंटाइन किया. टीम ने उनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए