Live Updates

Omicron in India: कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 405 नए मामले, 4 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Omicron in India Live: भारत में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से सामने आने लगे हैं. इसके मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से एहतियाती कदम उठाए जाने लगे हैं. सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश के 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अब तक ओमिक्रॉन के करीब 236 नए मामले सामने आए.

विज्ञापन

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 405 नए मामले, 4 की मौत

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 405 नए मामले सामने आए है. वहीं, 267 मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. जबकि, 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

महाराष्ट्र में नए कोरोना ​​​​दिशानिर्देशों की घोषणा

महाराष्ट्र सरकार ने नए कोरोना ​​​​दिशानिर्देशों की घोषणा की है. राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक व्यक्तियों को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है. इनडोर शादियों में अधिकतम 100 लोगों और आउटडोर शादियों में अधिकतम 250 लोगों को अनुमति होगी.

कोलकाता में ओमिक्रॉन का एक और केस, पश्चिम बंगाल में कुल संख्या हुई 4

पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में ओमिक्रॉन का एक और मरीज मिला है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 4 हो गई है.

कोरोना का खतरा, हरियाणा में रात 11 से सुबह 5 बजे तक लोगों के आवागमन पर रोक

देश के कोविड के नए ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरियाणा में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के आवागमन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है.

बीते हफ्ते भर में गुरुग्राम में 170 से ज्यादा मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के सामने 180 केस आए है, वहीं, गुरुग्राम में बीते हफ्ते भर में 170 से संक्रमित मरीज मिले है.

ओडिशा में ओमिक्रॉन का खतरा, सरकार ने क्रिसमस और नए साल के समारोहों को किया प्रतिबंधित

कोविड के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के वर्तमान में खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने क्रिसमस और नए साल (25 दिसंबर से 2 जनवरी तक) के समारोहों को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola