Omicron News in India LIVE: भारत में ओमिक्रॉन से पहली मौत, महाराष्ट्र में व्यक्ति की गई जान
Omicron Coronavirus News LIVE: कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देश में पहली मौत का मामला सामने आया है. ओमिक्रॉन पर हर ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ..
देश में ओमिक्रॉन से पहली मौत
कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देश में पहली मौत का मामला सामने आया है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने इस बाबत जानकारी दी है कि नाइजीरिया से लौटे 52 वर्षीय शख्स की 28 दिसंबर को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. मृतक को 13 साल से मधुमेह था. इनकी मौत का कारण गैर-कोविड बताया गया. गुरुवार को आई एनआईवी की रिपोर्ट से पता चला की शख्स ओमिक्रोन संक्रमित था.
दिल्ली में 1313 नये केस, राजस्थान में 252 पॉजिटिव
दिल्ली में मई के बाद आज पहली बार 1313 नये कोरोना पाॅजिटिव मिली है. जबकि राजस्थान में 252 और झारखंड की राजधानी रांची में 246 मामले सामने आये हैं.
कोरोना की वजह से स्थगित हो सकता है विजय मर्चेंट ट्रॉफी
अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी कोरोना की वजह से स्थगित हो सकता है. यह जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी.
मुंबई में कोरोना के 3671 मामले
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. आज मुंबई में 3671 मामले सामने आये हैं जबकि कल केस 2500 के आसपास था.
केरल में 2,423 नये मामले, 15 की मौत
केरल में कोरोना वायरस के 2,423 नये मामले सामने आये हैं. साथ ही 15 की मौत हुई और 2,879 लोग स्वस्थ हुए हैं.
बंगाल सरकार ने तीन जनवरी से यूके से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगायी
बंगाल सरकार ने तीन जनवरी से यूके से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है. गौरतलब है कि बंगाल में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए