Live Updates

Omicron Updates: ओमीक्रोन पर MHA की राज्यों को चिट्ठी, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सख्त स्क्रीनिंग करें

Updated:
विज्ञापन

Omicron LIVE Updates :कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी भी दी है. ओमीक्रोन को लेकर आ रही हर ताजा खबर यहां देखें

विज्ञापन

‘‘ओमीक्रोन” के लिए रास में उठी नीति बनाने और इसे जल्द अंजाम देने की मांग

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘‘ओमीक्रोन” को लेकर दुनिया भर में बढ़ती चिंता के बीच, राज्यसभा में मंगलवार को एक मनोनीत सदस्य ने केंद्र सरकार से देश में कोविड रोधी टीकों की बूस्टर खुराक लोगों को देने के लिए एक नीति बनाने और इसे जल्द से जल्द अंजाम दिए जाने की मांग उठाई.

ओमीक्रोन वेरिएंट पर MHA की राज्यों को चिट्ठी

ओमीक्रोन वेरिएंट पर गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखी है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सख्त स्क्रीनिंग के निर्देश दिये हैं.

केंद्र की राज्यों को मामलों का शीघ्र पता लगाने को जांच बढ़ाने की सलाह

कोरोना वायरस के संभावित रूप से अधिक संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन के कई देशों में फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक समीक्षा बैठक की और उन्हें मामलों की शीघ्र पहचान और प्रबंधन के लिए जांच बढ़ाने की सलाह दी.

केंद्र सरकार ने लिया निर्णय 

केंद्र सरकार ने पिछले गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले सभी यात्रियों की कड़ाई से जांच करने को कहा था.

ठाणे जिले में 14 नवंबर से सात लोग दक्षिण अफ्रीका से आए

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14 नवंबर से सात लोग दक्षिण अफ्रीका से आए हैं और उन सभी की कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘‘ओमीक्रोन” को लेकर फैली चिंता के मद्देनजर कोविड-19 संबंधी जांच की गई है. इनमें से चार लोगों के संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है तथा अन्य तीन की रिपोर्ट का इंतजार है.

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि कई देशों ने ओमीक्रोन प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानें बंद कर दी हैं. भारत में देरी क्यों हो रही है? पहली वेव में भी हमने विदेशी उड़ानें रोकने में देरी करने का काम किया था. अधिकतर विदेशी उड़ानें राजधानी दिल्ली में आती हैं, दिल्ली सबसे ज़्यादा प्रभावित होती है. प्रधानमंत्री साहिब कृपया उड़ानें तुरंत बंद करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola